Hanuman Chalisa

बुध यदि है नौवें भाव में तो रखें ये 5 सावधानियां, करें ये 5 कार्य और जानिए भविष्य

अनिरुद्ध जोशी
बुधवार, 10 जून 2020 (09:19 IST)
कन्या और मिथुन राशि के स्वामी बुध ग्रह कन्या में उच्च, मीन में नीच का होता है। लाल किताब में छठे भाव में शनि बली और बारहवें भाव में मंदा होगा। चंद्र और मंगल के साथ एवं इनकी राशियों में बुरा फल देता है। लेकिन यहां नौवें घर में होने या मंदा होने पर क्या सावधानी रखें जानिए।
 
 
कैसा होगा जातक : यहां बुध है तो समझों व्यक्ति जादुई सोच वाला उत्तम विद्वान और सज्जन हैं। इसे जादू से बनाया गया भूत माना गया है। लेकिन शत्रु ग्रह बृहस्पति का घर होने के कारण नौवें घर में भी बुध बहुत बुरा प्रभाव देता है। यह लगातार मानसिक बेचैनी और विभिन्न प्रकार की मानहानि का कारण बनता है। यदि चंद्रमा केतु और बृहस्पति 1, 3, 6, 7, 9 और 11 घरों में हों तो, बुध अधिक फायदेमंद परिणाम नहीं देता।
 
5 सावधानियां :
1. किसी साधु या फकीर से ताबीज न लें।
2. पिता, गुरु या सज्जन व्यक्ति का अपमान न करें।
3. पन्ना और हरे रंग के प्रयोग से बचें।
4. धार्मिक बने रहें और आचरण को शुद्ध करें।
5. बहन, बुआ, मौसी का सम्मान करें।
 
क्या करें : 
1. गुरु का उपाय करें।
2. एकादशी का व्रत रखें।
3. माता दुर्गा की उपासना करें।
4. मंदिर या धार्मिक स्थल पर मशरूम दान करें।
5. बुधवार को नाक छिदवाकर उसमें 43 दिनों के लिए चांदी का तार डालकर रखें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर

26 मई को उदय होंगे बुध ग्रह: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, क्या आपकी राशि भी है शामिल?

मिथुन राशि में गुरु-शुक्र की दुर्लभ युति, 3 राशियों पर होगी धन और सुख की बारिश

Purushottam Maas: अधिकमास में ऐसे करें भगवान विष्णु की पूजा, मिलेगा अक्षय पुण्य

Vastu Lifestyle Tips: वास्तु के अनुसार कपड़े, जूते और हेयरकट चुनें, बदल सकती है किस्मत

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (30 मई, 2026)

30 May Birthday: आपको 30 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 30 मई 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

शनिवार किस देवी या देवता का दिन होता है, क्या करना चाहिए इस दिन?

जून माह में रहेगी ज्येष्ठ माह की 2 एकादशियां, जानिए तिथि, मुहूर्त और पूजा विधि

अगला लेख