Hanuman Chalisa

आपका जन्म सोमवार को 6 से 8 के बीच हुआ है तो ये एक काम न करें वर्ना हो जाएंगे बर्बाद

अनिरुद्ध जोशी
लाल किताब के अनुसार वार और समय अनुसार व्यक्ति का भविष्य बताया जाता है। यदि किसी व्यक्ति का जन्म सोमवार को 4 बजे से 7 बजे के बीच हुआ है तो जानिए कि कैसा होगा भविष्य और क्या करना चाहिए उपाय।
 
ALSO READ: आपका जन्म सोमवार को 4 से 7 के बीच हुआ है तो ये काम जरूर करें, मां और बहन खुश रहेंगी
1. भविष्य : यदि आपका जन्म सोमवार को हुआ है और वह भी सुबह 6 बजे से लेकर 8 बजे के बीच हुआ है तो पानी के दरिया में तैरने वाला शेर समझो। मानो की सिंहासन बत्तीसी और परियों का साथ होगा। इस समय के अंदर लड़का पैदा होता है तो वह अपने पिता पर जाएगा और लड़की पैदा होगी तो मां पर जाएगी। इस समय में जन्म लेने पर बच्चे के घर के अंदर कमाई बढ़ती है। बाप की तरक्की होने लगती है। दादा और नाना दोनों ही परिवार में सुख समृद्धि बढ़ती है। बच्चे के भाग्य की वजह से पिता सफल होता है। बच्चे की लिखाई-पढ़ाई कैसी भी हो परंतु उसकी जिंदगी में कामकाज बहुत अच्छे से चलता है। वह पूरे परिवार को संभालने वाला रहता है। यदि दसवें में गुरु है तो राजा होगा।
 
सावधानी : यदि लड़का है और उसे घर में या बाहर अर्धनग्न या नंगे बदन घूमने की आदत है तो उसकी हालत बुरी हो जाएगी। सब कुछ बर्बाद ही समझो।
ALSO READ: यदि आपका जन्म सोमवार को इस समय हुआ है तो ये काम कर लेंगे तो हो जाएंगे मालामाल
उपाय : बुध या शुक्र जन्मकुंडली के 10वें घर में बैठ जाए तो उपरोक्त लिखी बातों की कोई गारंटी नहीं। अगर बुध बैठा हो तो ऐसे व्यक्ति को तांबे का छेद वाला पैसा लेकर 43 दिन तक लगातार बहते जल में प्रवाहित करना चाहिए। अगर शुक्र बैठा हो तो गाय का घी, दही और रुई ये तीज चीजें लेकर मंदिर में दान करना चाहिए। यह कार्य हर साल उनको अपने जन्मदिन के थोड़े दिन पहले ही शुरु करके 43 दिन तक करना चाहिए।
 
नोट : उपरोक्त उपाय किसी लाल किताब के विशेषज्ञ से पूछकर ही करें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

साल में 2 बार क्यों आता है खरमास? जानिए मलमास, अधिकमास और पुरुषोत्तम मास का रहस्य

अधिक मास कब से कब तक? इस पवित्र महीने में करें ये 5 शुभ काम, खुल सकता है भाग्य

क्या आपके मोबाइल नंबर का अंतिम अंक आपके लिए शुभ है ?

नर्मदा के निमाड़ी अंचल में बसा 'विमलेश्वर तीर्थ'

हिंदू पुराण, ज्योतिष, नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा और भविष्‍य मालिका की 6 कॉमन भविष्यवाणियां

सभी देखें

नवीनतम

02 April Birthday: आपको 2 अप्रैल, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 2 अप्रैल 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

कष्टों से मुक्ति चाहिए? हनुमान जयंती के दिन कर लें ये 3 गुप्त उपाय, बजरंगबली तुरंत सुनेंगे पुकार

हनुमान जयंती 2026: इस दिन ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, उपाय से दूर होंगे शनि-मंगल के सभी कष्ट

Chaitra Purnima 2026: चैत्र पूर्णिमा कब है क्या महत्व है इस दिन का और क्या करें इस दिन?

अगला लेख