Hanuman Chalisa

मंगल यदि है छठवें भाव में तो रखें ये 5 सावधानियां, करें ये 5 कार्य और जानिए भविष्य

अनिरुद्ध जोशी
मंगल मकर में उच्च का कर्क में नीच का होता है। लाल किताब के अनुसार मंगल नेक और मंगल बद होता है। दसवें घर में मंगल है तो उसे उच्च का माना जाएगा और छटे घर में है तो नीच का माना जाएगा। लेकिन यहां घर में होने या मंदा होने पर क्या सावधानी रखें जानिए।
 
कैसा होगा जातक : यहां मंगल है तो समझों माता-पिता ने उसे बड़ी मन्नत से पाया, लेकिन वह साधु-संन्यासी स्वभाव वाला निकला। फिर भी ऐसा कर्मवीर होता है यदि मंगल अशुभ न होतो। मंगल छठे भाव में हो और बुध आठवें भाव हो तो जातक की छोटी उम्र में ही उसकी माता का देहान्त हो जाने की आशंका रहती है। मंगल छठे और बुध 12वें भाव में हो तो जातक के भाई-बहनों की स्थि‍ति दयनीय होती है। अन्य ग्रहों की शुभता पाकर या उपाय करके संपूर्ण दोष समाप्त हो जाते हैं।
 
पांच सावधानियां
1. कन्याओं का अपमान न करें।
2. पराई स्त्रियों पर बुरी नीयत न रखें।
3. रक्त को शुद्ध रखें।
4. खर्चे पर नियंत्रण रखें और क्रोध पर काबू रखें।
5. यदि लड़का पैदा हो तो उसके जन्मदिन की खुशियां न मनाएं। लड़के के शरीर पर सोना धारण न करें।
 
ये पांच कार्य करें
1. कन्याभोज कराते रहें।
2. जल, चांदी और तेल का दान दें।
3. छाया दान करें।
4. चार सूखे खड़कते ना‍रियल मंगलवार के दिन नदी में प्रवाहित करें।
5. मंगलवार के दिन हनुमानजी को सिंदूर चढ़ाएं और पीले लड्डू का प्रसाद चढ़ाकर लोगों को बांटें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

गुरु का राहु से और केतु का शनि से बना है षडाष्टक योग, 5 राशियों के लिए चल रहा है शानदार समय

राहु के नक्षत्र में सूर्य का प्रवेश: 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, इन राशियों को रहना होगा सावधान

बुध का कर्क राशि में गोचर: 12 राशियों पर क्या होगा असर? जानिए पूरा राशिफल

3 दिन बाद बुध का कर्क राशि में प्रवेश, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, खुलेंगे सफलता के नए द्वार

नरेंद्र मोदी के बाद अगला पीएम अमित शाह या योगी आदित्यनाथ, सटीक भविष्यवाणी

सभी देखें

नवीनतम

30 June Birthday: आपको 30 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 30 जून 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

Ashadha Month 2026: आषाढ़ माह प्रारंभ 2026: जानिए इस माह का महत्व और क्या करें, क्या नहीं करें?

शुक्र का सिंह राशि में गोचर, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जरूर करें ये 3 उपाय

Batuk Bhairav Jayanti 2026: बटुक भैरव जयंती पर क्यों की जाती है कुत्ते की सेवा? जानें धार्मिक महत्व

अगला लेख