Hanuman Chalisa

शुक्र यदि है दूसरे भाव में तो रखें ये 5 सावधानियां, करें ये 5 कार्य और जानिए भविष्य

अनिरुद्ध जोशी
बुधवार, 20 मई 2020 (10:38 IST)
वृषभ और तुला राशि के स्वामी शुक्र ग्रह मीन में उच्च और कन्या में नीच का होता है। लाल किताब में सप्तम भाव शुक्र का पक्का घर है। सूर्य और चंद्र के साथ या इनकी राशियों में शुक्र बुरा फल देता है। लेकिन यहां दूसरे घर में होने या मंदा होने पर क्या सावधानी रखें और क्या करें जानिए।
 
 
कैसा होगा जातक : यदि इस खाना में शुक्र है तो धन का आभाव नहीं रहता। मोहमाया का उत्तम ग्रहस्थ, अर्थात औरत और गृहस्थी का पूरा सुख मिलेगा। साठ वर्ष की उम्र तक कमाई जारी रहेगी। यदि शनि दो या नौ में है तो शुक्र का असर दोगुना बढ़ जाएगा। स्त्री जातक की कुण्डली में दूसरे भाव में स्थित शुक्र संतान की समस्या जबकि पुरुष जातक की कुण्डली में पुत्र संतान की प्राप्ति में बाधा पैदा करता है।
 
शुक्र की सावधानियां :
1. शेरमुखी मकान का बुरा असर। 
2. मांस, मदिरा और व्यभिचार से बचें।
3. सोने और आभूषणों से संबंधित व्यवसाय हानिकारक लेकिन मिट्टी से जुडा व्यवसाय लाभदायक साबित होंगे।
4. चरित्र को ठीक रखना आवश्यक है अन्यथा दुश्मन की दुश्मनी के शिकार हो जाएंगे।
5. किसी की बुराई करना भाग्य को रोकना सिद्ध होगा। ससुराल पक्ष से संबंध बनाकर रखें।
 
क्या करें : 
1. दूसरों की बजाय सिर्फ ईश्वर से ही मांगे।
2. गायों को हल्दी के पीले रंग से रंगे दो किलोग्राम आलू खिलाएं। 
3. मंदिर में दो किलोग्राम गाय का घी भेंट करें।
4. घर और साफ सुधरा रखें।
5. माता लक्ष्मी की पूजा करें।
6. मंगल से संबंधित चीजें जैसे शहद, सौंफ अथवा देशी खांड का उपयोग करें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण कब लगेगा? 5 राशियों पर अशुभ असर, 3 की चमकेगी किस्मत, जानें तारीख और उपाय

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

दक्षिण दिशा से जुड़ी ये गलतियां बना सकती हैं कंगाल, जानिए क्या रखें और क्या नहीं

बुधादित्य राजयोग से चमकेगी 4 राशियों की किस्मत, नौकरी-व्यापार में होगा बड़ा लाभ

अपरा एकादशी 2026: कब है तिथि और क्या है इसका धार्मिक महत्व? जानिए सब कुछ

सभी देखें

नवीनतम

15 May Birthday: आपको 15 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 15 मई 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

गंगा दशहरा पर बन रहा है इस बार दुर्लभ योग संयोग, इस मुहूर्त में करें स्नान और पूजा

बुध का वृषभ राशि में गोचर: इन 2 राशियों के लिए 'रेड अलर्ट', बरतनी होगी विशेष सावधानी

वृषभ संक्रांति 2026: सूर्य के राशि परिवर्तन से 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा फायदा

अगला लेख