Hanuman Chalisa

अब नहीं होगा आधार डेटा चोरी का डर, सरकार ने बनाया यह प्लान

Webdunia
बुधवार, 10 जनवरी 2018 (19:01 IST)
नई दिल्ली। सरकार ने कई सेवाओं, सुविधाओं और योजनाओं के लिए आधार को अनिवार्य कर दिया है, लेकिन कुछ दिनों पहले आधार के डेटा लीक की जानकारी ने सरकार की नींद उड़ा दी है। इसी बीच सरकार ने भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने इसमें कुछ और बदलाव करने का फैसला किया है। 
 
यूआईडीएआई ने वर्चुअल आईडी की शुरुआत करने का फैसला किया है। अब कई सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए आधार नंबर नहीं देना होगा। यानी आपको 12 अंकों के आधार नंबर की बजाय 16 नंबर की वर्चुअल आईडी देनी होगी। यूआईडीएआई के मुताबिक वर्चुअल आईडी जनरेट करने की यह सुविधा 1 जून से अनिवार्य हो जाएगी। यूआईडीएआई ने सभी एजेंसियों को प्रमाणीकरण और ईकेवायसी जैसी सेवाओं के लिए वर्चुअल आईडी का उपयोग करने का निर्देश दिया है।  
 
यूआईडीएआई का कहना है कि 1 मार्च से यह सुविधा शुरू हो जाएगी, लेकिन 1 जून से यह अनिवार्य हो जाएगी। 1 जून से सभी एजेंसियों इस व्यवस्था को अनिवार्य रूप से शुरू करना होगा। गौरतलब है कि आरबीआई ने भी अपनी रिपोर्ट में पाया था कि बायोमेट्रिक आधार पर दी जाने वाले लाभ की प्रणाली अस्पष्ट है। इसके अलावा पिछले हफ्ते 10 मिनट में लाखों लोगों का आधार डेटा महज 500 रुपए में हासिल करने की भी खबर आई थी। हालांकि यूआईडीएआई ने इसका पुरजोर खंडन किया था।
 
केवायसी सीमित : यूआईडीएआई ने 'सीमित केवायसी' को भी शामिल करने का फैसला किया है। इसके तहत अधिकृत एजेंसियों को यूजर को विशिष्ट सेवाओं के लिए आवश्यकतानुसार या सीमित जानकारी देनी होगी। वर्चुअल आईडी अस्थायी होगी। वर्चुअल आईडी की व्यवस्था आने जाने के बाद हर एजेंसी आधार वेरीफिकेशन आसानी से कर सकेंगी। इससे आपके आधार कार्ड की जानकारी तो सुरक्षित रहेगी। साथ ही इससे जुड़ा हर काम पूरा हो जाएंगे।  
 
कैसे बनेगी वर्चुअल आईडी : वर्चुअल आईडी 16 नंबर की अस्‍थायी आईडी होगी। यह संबंधित व्यक्ति के आधार नंबर से जनरेट होगी। किसी भी समय पर एक आधार से एक ही वर्चुअल आईडी बन सकती है। यूजर यूआईडीएआई की वेबसाइट पर जाकर अपनी वर्चुअल आईडी बना सकता है जो कि निश्चित समयावधि तक के लिए वैध रहेगी। 
 
वचुर्अल आईडी से मिलेगा यह फायदा : यह आपको सत्यापन के समय आधार नंबर को साझा नहीं करने का विकल्प देगी। वर्चुअल आईडी से नाम, पता और फोटोग्राफ जैसी कई चीजों का वेरिफिकेशन हो सकेगा। कोई यूजर जितनी चाहे, उतनी वर्चुअल आईडी जनरेट कर सकेगा। पुरानी आईडी अपने आप रद्द हो जाएगी। यूआईडीएआई के मुताबिक अधिकृत एजेंसियों को आधार कार्ड होल्डर की ओर से वर्चुअल आईडी जनरेट करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

New Rule : 1 जून से बदल जाएंगे पैसे, टैक्स, UPI और बैंकिंग के नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

लखनऊ में बनेगी देशभक्ति की नई पहचान, राजनाथ सिंह और योगी करेंगे ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ का लोकार्पण

NDA सरकार के 12 साल पूरे होने पर यूपी में 21 जून तक चलेगा बड़ा जनसंपर्क अभियान, हर विधानसभा में निकलेगी ‘प्रगति पथ यात्रा’

यूपी के 1.40 लाख स्कूलों का होगा सुरक्षा ऑडिट, छात्रों की सुरक्षा के लिए सरकार की बड़ी पहल

वनतारा फिर कोर्ट टेस्ट में पास, सुप्रीम कोर्ट ने नई अर्जी खारिज की, जानवरों के ट्रांसफर को बताया वैध

अगला लेख