Hanuman Chalisa

जानिए कुछ खास बजट सीक्रेट्स

Webdunia
बजट एक नितांत गोपनीय दस्तावेज है। इसे तैयार करने से लेकर इसकी छपाई तक की पूरी प्रक्रिया अत्यंत गोपनीय रखी जाती है। नार्थ ब्लॉक में स्थित वित्त मंत्रालय कार्यालय की चाहरदीवारी के भीतर बजट की छपाई का काम सम्पन्न होता है।

जिस दिन संसद में बजट पेश होना होता है, उससे छह दिन पूर्व इस गोपनीय दस्तावेज की छपाई प्रारंभ होती है। भारत सरकार के इस छापाखाने के सारे कर्मचारियों को छह दिनों के लिए नार्थ ब्लॉक की चाहरदीवारी के भीतर एक तरह से कैद करके रखा जाता है।

इस दौरान कोई भी व्यक्ति न तो छापाखाने के बाहर जा सकता है और न ही कोई बाहरी व्यक्ति भीतर आ सकता है। अंतिम समय में बजट दस्तावेजों के भीतर किए जाने वाले परिवर्तनों के लिए सीधे वित्तमंत्री के निर्देश की जरूरत होती है।

शुरू में राष्ट्रपति भवन के छापाखाने में बजट समेत सभी गोपनीय सरकारी दस्तावेजों की छपाई होती थी, लेकिन 1950 में बजट के कुछ प्रावधानों की गोपनीयता भंग हो जाने के कारण सरकार ने इस छपाई स्थल को बदल दिया और यह काम मिन्टो रोड स्थित सरकारी सुरक्षा प्रेस में होने लगा।

केवल वित्तमंत्री का बजट भाषण नार्थ ब्लॉक के छापाखाने में छपता था, लेकिन बजट दस्तावेजों की गोपनीयता अति संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए 1980 में वित्त मंत्रालय ने अपने खुद के छापाखाने में ही पूरे बजट दस्तावेजों की छपाई करने का निर्णय लिया।

तब से पुनः नार्थ ब्लॉक में ही बजट की छपाई होने लगी है। बजट दस्तावेजों की प्रतिवर्ष करीब 20 हजार कॉपियाँ प्रकाशित होती हैं, जिन्हें सांसदों, पत्रकारों और कुछ अन्य महत्वपूर्ण व्यक्तियों को बजट पेश होते समय वितरित किया जाता है। (वेबदुनिया संदर्भ)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

गर्मी को लेकर UN ने दी चेतावनी, अगले 5 साल और भी होंगे गर्म, टूटेंगे तापमान के रिकॉर्ड

धर्मेन्द्र प्रधान ने OSM में गड़बड़ी की जिम्मेदारी ली, क्या अगले मंत्रिमंडल फेरबदल में हो सकती है विदाई?

विजय ने PM मोदी से क्यों की मुलाकात, दोनों में आखिर क्या हुई बात, किस मुद्दे का तमिलनाडु के CM ने किया विरोध

असम में भी पास हुआ UCC विधेयक, क्‍या लव जिहाद पर लगेगी रोक, कानून पर क्‍या बोले CM हिमंता?

क्या बिखर जाएगी TMC? सांसद काकोली घोष का पार्टी पदों से इस्तीफा, भाजपा में जाने के संकेत

सभी देखें

नवीनतम

पुणे में जहरीली शराब का कहर: तड़प-तड़प कर 13 लोगों ने गंवाई जान; आरोपी गिरफ्तार

पाकिस्तान की दुविधा: अब्राहम अकॉर्ड्स से जुड़े या दूर रहे?

LIVE: पुणे में जहरीली शराब पीने से 13 की मौत

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

100 साल पहले ही अमेरिका की सड़कों पर दौड़ रही थीं इलेक्ट्रिक कारें (EV), कैसे गायब हो गईं? चौंकाने वाला सच

अगला लेख