Hanuman Chalisa

सोना उच्चतम स्तर पर, चांदी में रही गिरावट, जानिए ये रहे भाव...

Webdunia
सोमवार, 10 जून 2019 (15:09 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में बड़ी गिरावट के बीच स्थानीय जेवराती मांग उतरने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 110 रुपए चमककर तीन महीने से अधिक के उच्चतम स्तर 33,730 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया, जबकि चांदी 500 रुपए लुढ़ककर 37,850 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई।

अमेरिका और मैक्सिको के बीच व्यापार युद्ध के समाधान को लेकर समझौते की संभावना बनने से विदेशों में सोना हाजिर 14.12 डॉलर टूटकर 1,326.15 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। अगस्त का अमेरिकी सोना वायदा भी 15.40 डॉलर की गिरावट में 1,330.70 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

बाजार विश्लेषकों ने बताया कि पिछले सप्ताह 14 महीने के उच्चतम स्तर को छूने वाले सोने की चमक अमेरिका और मैक्सिको के बीच व्यापार युद्ध को लेकर जारी वार्ता के कारण फीकी पड़ी है। व्यापार युद्ध का तनाव कम होने से सुरक्षित निवेश के रूप में पीली धातु का आकर्षण कमजोर पड़ा है और इसकी कीमतों में गिरावट आई है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी हाजिर भी 0.23 डॉलर टूटकर 14.74 डॉलर प्रति औंस रह गई।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

आसमान के 'सिकंदर' तेजस की राह में रोड़ा, अमेरिका के धोखे से भड़का रक्षा मंत्रालय, HAL पर लगेगा भारी जुर्माना!

15,000 रुपए में कौन सा फोन है बेस्ट? जानिए टॉप 5 5G स्मार्टफोन

INDIA bloc की बड़ी बैठक, कौनसे दल हुए शामिल, क्या 2029 चुनाव की बनी रणनीति, ममता बनर्जी पर क्यों रहीं सबकी निगाहें

पेट्रोल बाइक को कहिए बाय-बाय, Ultraviolette ने लॉन्च किया 'Kill the Petrol Bill' प्रोग्राम, 30,000 रुपए तक का कैशबैक भी

शेखर सुमन के 'अहंकारी राजा’, दरबार में बैठे चापलूस वाले वीडियो पर क्यों मचा बवाल

सभी देखें

नवीनतम

PMUY new rule : LPG महंगा, सब्सिडी भी कम, सरकार ने उज्ज्वला योजना में घटाया रियायती सिलेंडरों का कोटा

MP को मिला ₹2000 करोड़ का बड़ा निवेश, पीथमपुर में लगेगी हेलियन ग्रुप की पहली फैक्ट्री, 1000 युवाओं को मिलेगा रोजगार

रजिस्ट्री कार्यालयों को बनाएं पारदर्शिता और जनसुविधा का आदर्श मॉडल : योगी

यूपी को मिला क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, CM योगी बोले- विकसित भारत के संकल्प को मिलेगी नई वैज्ञानिक ताकत

योगी सरकार की टेक होम राशन योजना बनी मिसाल, मातृ-शिशु पोषण के साथ महिलाओं को भी मिला रोजगार

अगला लेख