चुनाव के बाद आम आदमी को महंगाई का डबल डोज, पेट्रोल-डीजल में 80-80 पैसे की बढ़ोतरी, LPG सिलेंडर भी 50 रुपए महंगा

Webdunia
मंगलवार, 22 मार्च 2022 (07:51 IST)
नई दिल्ली। चुनाव खत्म होते ही आम आदमी पर महंगाई की मार पड़ी है। 137 दिनों बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है, वहीं घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में भी वृद्धि हुई है। देश में पेट्रोल-डीजल के दाम आज बढ़ गए हैं।  वहीं, पेट्रोल और डीजल की कीमतें 4 नवंबर से स्थिर थीं।

पेट्रोल डीज़ल के दामों में ये बढ़ोतरी कच्चे तेल की लगातार चढ़ती कीमतों और रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते ग्लोबल तेल के दाम बढ़ने के चलते हुई है। पेट्रोल और डीजल में 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। अब से कीमतों में रोजाना बढ़ोतरी की भी आशंका है।

घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में भी 50 रुपए की वृद्धि हुई है। पेट्रोल-डीजल के दाम 137 दिन बाद बढ़े हैं और इससे पहले 4 नवंबर को देश में ईंधन के दाम बढ़े थे। आज सुबह 6 बजे से नई कीमतें लागू हो गई हैं। राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल के दाम दिल्ली में 96.21 रुपए प्रति लीटर पर आ गए हैं और दिल्ली में आज डीजल 87.47 रुपए प्रति लीटर के भाव पर मिल रहा है।

मुंबई में पेट्रोल के रेट 110.82 रुपए पर आ गए हैं और और डीजल के रेट 95 रुपये प्रति लीटर पर आ गए हैं। कोलकाता में पेट्रोल के दाम 105.51 रुपए और डीजल 90.62 रुपए प्रति लीटर पर आ गए हैं। चेन्नई में पेट्रोल का भाव 102.16 रुपये हो गया है और डीजल 92.19 रुपए प्रति लीटर पर आ गया है।


एलपीजी के नए रेट्‍स : एलपीजी की कीमतों में इजाफे के बाद अब देश की राजधानी दिल्ली में 14.2 किलो वजन का गैर-सब्सिडी वाला सिलेंडर 949.50 रुपए का मिलेगा। इसके अलावा 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब 2003.50 रुपए हो गई है। वहीं, 5 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब 349 रुपए होगी। एलपीजी की दर में अंतिम बार छह अक्टूबर 2021 को संशोधन किया गया था। एलपीजी की कीमत जुलाई और अक्टूबर 2021 के बीच प्रति सिलेंडर 100 रुपए के करीब बढ़ गई थीं। हालांकि, कच्चे माल की बढ़ती लागत के बावजूद एलपीजी और ऑटो ईंधन, दोनों की कीमतें तब से स्थिर थीं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या मंगल दोष का राजा रघुवंशी की हत्या से कोई संबंध है? पिता का भी छलका दर्द

मेरी खांसी क्यों नहीं जाती, क्या किसी भयानक बीमारी का संकेत या कोरोना के लक्षण, आपके हर सवाल का जवाब

EPFO पर 30 जून तक नहीं करवाया यह काम तो पड़ेगा पछताना, जानें UAN एक्टिव करने की प्रोसेस

120 पुलिसवालों ने ऐसे दिया 'ऑपरेशन हनीमून' को अंजाम, पति की कातिल सोनम रघुवंशी को ऐसे घेरा

शिलांग के SP ने बताई राजा रघुवंशी केस सुलझाने की पूरी कहानी, कहा- मेघालय को बदनाम किया

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे 92 बांग्लादेशी नागरिक पकड़े, इलाका छोड़ने की तैयारी में थे

Weather update : आखिर क्यों तप रही है धरती, कब होगी बारिश, क्या कहता है मौसम विभाग

अमेरिका में भारतीय नागरिकों के साथ दुर्व्यवहार का मामला, कांग्रेस ने की पीएम से हस्तक्षेप की मांग

Espionage case: यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा ​​ने किया अदालत का रुख, मांगी नियमित जमानत

क्या मंगल दोष का राजा रघुवंशी की हत्या से कोई संबंध है? पिता का भी छलका दर्द

अगला लेख