Hanuman Chalisa

विदेशी मुद्रा भंडार 405 अरब डॉलर को पार कर 406 अरब डॉलर पर पहुंचा

Webdunia
शुक्रवार, 22 मार्च 2019 (22:28 IST)
मुंबई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार गत 15 मार्च को समाप्त सप्ताह में लगातार 5वीं साप्ताहिक तेजी दर्ज करता हुआ 3.60 अरब डॉलर बढ़कर 405.63 अरब डॉलर पर पहुंच गया।
 
गत 8 मार्च को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 2.58 अरब डॉलर बढ़कर 402.04 अरब डॉलर रहा था। 1 मार्च को समाप्त सप्ताह में यह 2.56 अरब डॉलर बढ़कर 401.77 अरब डॉलर पर रहा था। इससे पहले गत 22 फरवरी को समाप्त सप्ताह में यह 94.47 करोड़ डॉलर बढ़कर 399.21 अरब डॉलर पर और 15 फरवरी को समाप्त सप्ताह में 15 करोड़ 2 लाख डॉलर बढ़कर 398.27 अरब डॉलर रहा था।
 
रिजर्व बैंक द्वारा शुक्रवार को जारी विदेशी मुद्रा भंडार के आंकड़ों के अनुसार 15 मार्च को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 3.54 अरब डॉलर बढ़कर 377.77 अरब डॉलर पर पहुंच गई। स्वर्ण भंडार भी 3.89 अरब डॉलर बढ़कर 23.40 अरब डॉलर पर पहुंच गया।
 
आलोच्य सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष के पास आरक्षित निधि 1.21 करोड़ डॉलर बढ़कर 2.99 अरब डॉलर और विशेष आहरण अधिकार 59 लाख डॉलर चढ़कर 1.46 अरब डॉलर पर पहुंच गया। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

UP में खेत में गिरा ड्रोन, गांव में मचा हड़कंप, जानिए क्‍या है मामला?

खत्म हो रही है डेडलाइन, ट्रंप बोले- ईरान पर 48 घंटे बाद टूटेगा कहर

दबे पांव आया कुत्ता! फिर ऐसा आतंक मचाया कि दहशत में आ गए लोग... (वीडियो)

PM मोदी ने केरल में भरी सियासी हुंकार, बोले- हवा बदल चुकी है, LDF का काउंटडाउन शुरू

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने ईरान में अमेरिकी बमबारी पर सवाल उठाए

सभी देखें

नवीनतम

UP में खेत में गिरा ड्रोन, गांव में मचा हड़कंप, जानिए क्‍या है मामला?

खत्म हो रही है डेडलाइन, ट्रंप बोले- ईरान पर 48 घंटे बाद टूटेगा कहर

उत्तर प्रदेश आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर, ODOP योजना बनी युवा उद्यमियों के लिए मजबूत आधार

'विकसित यूपी विजन' के तहत विकास का रोडमैप तैयार, शहरों में लागू होगा 'लिवेबल सिटीज मिशन'

ललितपुर फार्मा पार्क को मिलेगा ग्लोबल कनेक्टिविटी का बूस्ट, यूपीसीडा और जेएनपीए के बीच हुआ एमओयू

अगला लेख