सोना चार माह के निचले स्तर पर, गिरावट जारी

Webdunia
शनिवार, 9 दिसंबर 2017 (15:08 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली सर्राफा बाजार में मांग उतरने से शनिवार को पीली धातु लगातार चौथे दिन गिरावट में रही। सोना 100 रुपए फिसलकर चार महीने के निचले स्तर 29,650 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया।
 
औद्योगिक मांग में सुधार से चांदी में बढ़त रही। दो दिन की गिरावट से उबरती हुई यह 200 रुपए चमककर 37,900 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले दो दिन में यह 795 रुपए लुढ़की थी। 
 
विदेशी बाजरों में शुरुआती गिरावट से उबरते हुए सप्ताहांत पर शुक्रवार को सोना अंतत: मजबूत बंद हुआ। यह 1.40 डॉलर चमककर 1,248.25 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। हालांकि, भविष्य में कीमतों में गिरावट की आशंका से फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा 5.20 डॉलर की गिरावट में 1,247.90 डॉलर प्रति औंस बोला गया। वहीं, चांदी स्थिर रही। 
 
अगले सप्ताह 12 और 13 दिसंबर को अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक होनी है। उसमें ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना है। इसलिए अभी निवेशक सतर्कता बरत रहे हैं। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

रॉबर्ट वाड्रा से ED की साढ़े 5 घंटे की पूछताछ, जानिए कौनसे दागे सवाल

मुर्शिदाबाद हिंसा पर UP सीएम के बयान पर भड़कीं ममता बनर्जी, बताया सबसे बड़ा भोगी

दामाद के साथ क्यों भागी थी सास, सुनाई पूरी कहानी, पति को लेकर किया हैरान करने वाला खुलासा

चीन को भारी पड़ा अमेरिका को जवाब देना, अब ट्रंप सरकार ने लगाया 245% टैरिफ

मुर्शिदाबाद दंगा में भाजपा-BSF की मिलीभगत, बांग्लादेशी घुसपैठिए बुलाकर दंगे करवाए, ममता बनर्जी ने मोदी सरकार पर लगाया आरोप

सभी देखें

नवीनतम

दुर्गेश पाठक के घर सीबीआई रेड, आप ने सौंपी थी गुजरात की जिम्मेदारी?

Share bazaar: वैश्विक अनिश्चितताओं से BSE Sensex और NSE Nifty में शुरुआती कारोबार में रही गिरावट

रूस पर बड़ा साइबर हमला, एनोनिमस ने ट्रंप की फाइल समेत 10TB डेटा चुराया

चीन ने ईरान से खरीदा कच्चा तेल, अमेरिका ने रिफाइनरी पर लगाया प्रतिबंध

अमित शाह ने मध्यप्रदेश में CRPF के स्थापना दिवस समारोह में की शिरकत, परेड का किया निरीक्षण

अगला लेख