दिल्ली बाजार में सोना सस्ता हुआ, चांदी भी 600 रुपए टूटी

Webdunia
मंगलवार, 14 जनवरी 2020 (19:24 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक सर्राफा बाजार में नरमी तथा स्थानीय स्तार पर मांग के अभाव में मंगलवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव 61 रुपए घटकर 40,422 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
 
सोमवार को सोना 40,483 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी भी 602 रुपए की हानि के साथ 47,083 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई, जबकि सोमवार का भाव 47,685 रुपए था।
 
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि वैश्विक बाजार में कमजोरी तथा स्थानीय स्तर पर हाजिर मांग नदारद होने से दिल्ली में 24 कैरेट सोने में 61 रुपए की गिरावट रही। 
 
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी के भाव नरमी के साथ क्रमश: 1,544 डॉलर प्रति औंस और 17.75 डॉलर प्रति औंस पर थे। निवेशकों को अमेरिका और चीन के बीच पहले चरण के व्यापार समझौते के ब्योरे का इंतजार है। इसका असर वैश्विक सर्राफा बाजार पर है और जहां नरमी का रुख है। भारत में शेयर बाजारों में लगातार गर्माहट से सोना थोड़ा ठंडा पड़ा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

लेक्स फ्रिडमैन के पॉडकास्ट में ऐसा क्या बोले PM मोदी कि फिदा हो गया चीन

National Security के लिए कितना खतरनाक है सरकारी दफ्तरों में Smartphone का इस्तेमाल, क्या कहते हैं Experts

Realme P3 5G : 6000mAh बैटरी वाला सस्ता 5G स्मार्टफोन, पानी में डूबने पर नहीं होगा खराब

यूपी में एक जिला, एक माफिया का युग खत्म, CM योगी आदित्यनाथ का तंज

Hafiz Saeed Death : क्या मारा गया लश्कर सरगना हाफिज सईद? ऑपरेशन अलविदा का भारत से क्या है संबंध

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: नागपुर हिंसा पर महाराष्‍ट्र विधानसभा में क्या बोले CM फडणवीस?

Weather Update : ओडिशा और आंध्रप्रदेश में तेजी से बढ़ा तापमान, यह 3 शहर सबसे ज्यादा गर्म

नागपुर हिंसा पर बोलीं मायावती, किसी की भी कब्र को तोड़ना ठीक नहीं

बिहार के मुंगेर में फिर पुलिस पर हमला, 3 पुलिसकर्मी घायल

औरंगजेब की कब्र पर सुलगा नागपुर, घरों पर टूट पड़ी भीड़, लोगों ने सुनाई आपबीती

अगला लेख