Hanuman Chalisa

सकारात्मक वैश्विक संकेतों से सोने की चमक बढ़ी, चांदी भी मजबूत

Webdunia
सोमवार, 27 नवंबर 2017 (17:47 IST)
नई दिल्ली। मजबूत वैश्विक रुख तथा स्थानीय सर्राफा कारोबारियों की ताजा लिवाली से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 100 रुपए चढ़कर 30,550 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। औद्योगिक इकाइयों तथा सिक्का विनिर्माताओं का उठाव बढ़ने से चांदी भी 100 रुपए की बढ़त के साथ 40,400 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
 
कारोबारियों ने कहा कि वैश्विक बाजारों के मजबूत रुख से सोने में बढ़त रही, वहीं डॉलर करीब 2 महीने के निचले स्तर पर चल रहा था। इससे सुरक्षित निवेश के विकल्प के रूप में सोने की मांग बढ़ गई। मौजूदा शादी-विवाह की सीजन की मांग को पूरा करने के लिए स्थानीय सर्राफा कारोबारियों की लिवाली से भी सोने की कीमतों में सुधार हुआ।
 
वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में सोना 0.27 प्रतिशत के लाभ से 1,291.40 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, वहीं चांदी 0.18 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17.04 डॉलर प्रति औंस रही।
 
राष्ट्रीय राजधानी में सोना 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता 100-100 रुपए के लाभ से क्रमश: 30,550 रुपए और 30,400 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे पिछले 2 सत्रों में सोना 100 रुपए टूटा था। गिन्नी के भाव हालांकि 24,700 रुपए प्रति 8 ग्राम पर कायम रहे।
 
चांदी हाजिर 100 रुपए चढ़कर 40,400 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। साप्ताहिक डिलीवरी के भाव 90 रुपए की बढ़त के साथ 39,330 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए। चांदी सिक्का लिवाल 74,000 रुपए और बिकवाल 75,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर कायम रहा। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Ram Mandir Donation Row : SIT जांच में बड़ा खुलासा, CCTV में 70 बार चोरी की कोशिश का दावा, CM योगी बोले- दोषियों को नहीं बख्शेंगे

BSNL का ₹259 ब्रॉडबैंड प्लान लॉन्च, 25Mbps अनलिमिटेड डेटा, कॉलिंग और OTT का मिलेगा फायदा

मौत का जाम, ब्रांडेड बोतलों में 'जहर' परोस रहा इंदौर का माफिया, जाम छलकाने से पहले हो जाएं अलर्ट!

केतन से क्यों नफरत करती थी सिया? पुलिस के सामने किया बड़ा खुलासा

Nothing Phone (3): ट्रांसपेरेंट डिजाइन और धांसू AI फीचर्स के साथ आ रहा है नथिंग का नया स्मार्टफोन, लीक हुई भारत में कीमत!

सभी देखें

नवीनतम

CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, हॉकी में गोल्ड जीतने वालों को ₹3 लाख, ब्रॉन्ज विजेताओं को ₹1 लाख मिलेगा

Ayodhya Ram Temple donation scam case: सभी 8 आरोपी 29 जून तक पुलिस रिमांड पर, 79.85 लाख रुपए बरामद

CM योगी : मुख्यमंत्री फंड से हर साल ₹1200–1500 करोड़ का इलाज, गोरखपुर को मिली सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल की सौगात

सीएम योगी के नेतृत्व में यूपी ने ने पीएम सूर्य घर योजना में बनाया नया कीर्तिमान

आस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं : CM योगी

अगला लेख