Hanuman Chalisa

सोना चार महीने के निचले स्तर पर

Webdunia
सोमवार, 11 दिसंबर 2017 (17:10 IST)
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमती धातुओं में लगभग टिकाव के बीच घरेलू स्तर पर वैवाहिक सीजन के बावजूद कीमती धातुओं पर दबाव बना हुआ है, जिससे सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 70 रुपए टूटकर चार महीने से अधिक के निचले स्तर 29,580 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया।
 
पीली धातु लगातार पांचवें दिन कमजोर हुई है। चांदी भी 100 रुपए टूटकर 37,800 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना हाजिर 2.65 डॉलर चढ़कर 1,250.70 डॉलर प्रति औंस पर रहा। फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा 4.6 डॉलर की बढ़त में 1,253 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।
 
बाजार विश्लेषकों का कहना है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व की इसी सप्ताह प्रस्तावित बैठक के मद्देनजर निवेशकों के सतर्कता बरतने से पीली धातु में लगभग टिकाव की स्थिति बनी हुई है। कोई विशेष उतार-चढ़ाव नहीं हो रहा है। इस दौरान चांदी 0.03 फीसदी फिसलकर 15.86 डॉलर प्रति औंस बोली गई। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

'हम पाकिस्तान का हिस्सा नहीं', PoK में प्रदर्शनकारियों का ऐलान, आखिरी अल्टीमेटम से उड़ी शाहबाज और मुनीर की नींद

ITR, Aadhaar, Passport, EPFO के साथ ही 1 जुलाई से बदलेंगे 6 नियम, आप पर क्या होगा असर, जरूर पढ़ें

सिया के प्रेमी चेतन का होगा गेट एनालिसिस, आखिर क्या होता है यह टेस्ट और इस मामले में क्यों जरूरी है?

यूरोप में 43 डिग्री सेल्सियस और भारत में 43 डिग्री सेल्सियस एक जैसे क्यों नहीं लगते? जानिए गर्मी का असली विज्ञान

OnePlus Nord N6 5G लॉन्च, 19,999 रुपए में 8,000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

नवीनतम

दौसा में रात 3 बजे दर्दनाक हादसा: हरिद्वार से इंदौर जा रही बस में आग, 8 यात्रियों की मौत

Live : हरिद्वार से इंदौर जा रही बस में आग, 8 की मौत

Operation Tiger: क्या देवेंद्र फडणवीस के साथ भी वही हो रहा है जो कभी आडवाणी, गडकरी और शिवराज सिंह चौहान के साथ हुआ था?

WhatsApp पर बिना मोबाइल नंबर शेयर किए करें चैट, आ रहा है नया Username फीचर, जानिए कैसे करेगा काम

India-Iran : PM मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियन से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा, क्या अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे प्रधानमंत्री

अगला लेख