Hanuman Chalisa

जौहरियों की मांग बढ़ने से सोना चमका, चांदी में भी तेजी

Webdunia
शुक्रवार, 18 मई 2018 (17:03 IST)
नई दिल्ली। सोने के भाव में पिछले 2 दिनों से जारी गिरावट पर शुक्रवार को विराम लग गया। वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख के बावजूद स्थानीय आभूषण निर्माताओं की लिवाली से सर्राफा बाजार में शुक्रवार को पीली धातु की कीमत 210 रुपए मजबूत होकर 31,990 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।
 
 
औद्योगिक इकाइयों तथा सिक्का विनिर्माताओं की मांग बढ़ने से चांदी का भाव भी 120 रुपए मजबूत होकर 40,870 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गया। कारोबारियों के अनुसार घरेलू हाजिर बाजार में शादी-ब्याह की मांग को पूरा करने के लिए स्थानीय जौहरियों की ताजा लिवाली से सोने के भाव में तेजी आई लेकिन वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख से तेजी पर अंकुश लगा। वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में सोना 0.12 प्रतिशत घटकर 1,288.70 रुपए प्रति औंस पर रहा। डॉलर के मुकाबले रुपए के मूल्य में गिरावट से भी सोने के भाव में तेजी आई।
 
राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 प्रतिशत तथा 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 210-210 रुपए बढ़कर क्रमश: 31,990 रुपए तथा 31,840 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे पहले पिछले 2 सत्रों में मूल्यवान धातु के मूल्य में 670 रुपए की गिरावट दर्ज की गई थी, हालांकि 8 ग्राम की गिन्नी 24,800 रुपए प्रति इकाई पर अपरिवर्तित रही।
 
सोने की तरह चांदी हाजिर का भाव भी 120 रुपए की बढ़त के साथ 40,870 रुपए प्रति किलो पहुंच गया। साप्ताहिक आधार डिलीवरी की कीमत भी 300 रुपए की बढ़त के साथ 40,170 रुपए पर पहुंच गई। हालांकि चांदी सिक्का का भाव लिवाल 75,000 रुपए तथा बिकवाल 76,000 रुपए प्रति 100 इकाई पर स्थिर रहा। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राम मंदिर चढ़ावा विवाद में FIR दर्ज, 8 नामजद आरोपी, SIT रिपोर्ट के बाद बड़ा एक्शन, चंपत राय का नाम नहीं

कैफे में रची गई साजिश, CCTV से खुली पोल, एक बॉलीवुड फिल्म की तर्ज पर हुआ केतन का मर्डर

Passport : क्या पासपोर्ट भी नागरिकता का सबूत नहीं? जानिए भारत में कौन-से दस्तावेज साबित करते हैं आपकी पहचान

LPG को लेकर आई बड़ी खुशखबरी, सरकार ने दी बड़ी राहत

50000 से कम में मिल रहा है यह शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर, सिंगल चार्ज में पूरे दिन का सफर

सभी देखें

नवीनतम

CM योगी की सख्त चेतावनी, उत्सव में उपद्रव करने वालों को सात पीढ़ियों तक भुगतना पड़ेगा, मुहर्रम पर भी दिए कड़े निर्देश

योगी सरकार का बड़ा कदम: आंगनबाड़ी और प्राथमिक स्कूलों की होगी मैपिंग, बच्चों को मिलेगा शिक्षा-पोषण का बेहतर लाभ

केतन से क्यों नफरत करती थी सिया? पुलिस के सामने किया बड़ा खुलासा

Ram Mandir Donation Row : SIT जांच में बड़ा खुलासा, CCTV में 70 बार चोरी की कोशिश का दावा, CM योगी बोले- दोषियों को नहीं बख्शेंगे

महाराज जी! चंदा चोर आपके खिलाफ षड्‍यंत्र रच रहे हैं...

अगला लेख