Hanuman Chalisa

कमजोर मांग से सोना गिरा, औद्योगिक मांग से चांदी फिर 41 हजार रुपए के पार

Webdunia
शनिवार, 19 मई 2018 (17:03 IST)
नई दिल्ली। विदेशी बाजारों में तेजी के बीच स्थानीय सर्राफा कारोबारियों की कमजोर मांग से दिल्ली सर्राफा बाजार में शनिवार को सोना 40 रुपए नरम होकर 31,950 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। दूसरी तरफ औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की बढ़ी मांग से चांदी 330 रुपए मजबूत होकर फिर से 41 हजार रुपए के पार 41,200 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
 
 
कारोबारियों ने कहा कि मौजूदा स्तर पर स्थानीय आभूषण निर्माताओं एवं खुदरा कारोबारियों की मांग कम होने से सोने पर दबाव रहा, हालांकि वैश्विक तेजी ने इसे कुछ सहारा दिया। वैश्विक स्तर पर शुक्रवार को न्यूयॉर्क में सोना 0.13 प्रतिशत मजबूत होकर 1,291.90 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 0.06 प्रतिशत मजबूत होकर 16.43 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।
 
स्थानीय बाजार में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 40-40 रुपए कम होकर क्रमश: 31,950 रुपए और 31,800 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गए। पिछले कारोबारी दिवस यह 210 रुपए मजबूत हुआ था, हालांकि 8 ग्राम वाली गिन्नी 24,800 रुपए प्रति इकाई पर टिकी रही, वहीं चांदी हाजिर 330 रुपए मजबूत होकर 41,200 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। साप्ताहिक आपूर्ति वाली चांदी भी 25 रुपए की बढ़त के साथ 40,195 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही।
 
हालांकि चांदी के सिक्के पुराने स्तर पर टिके रहे। सिक्का लिवाल 75 हजार रुपए और सिक्का बिकवाल 76 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर पूर्ववत बोले गए। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Electric scooter खरीदने से पहले जान लें कौन-सी बैटरी है सबसे बेहतर? रेंज, चार्जिंग और लाइफ में कितना फर्क और कैसे करें चेक

सिया गोयल का वो खौफनाक कबूलनामा और बेकरी-ड्राई फ्रूट्स वाले इश्क की इनसाइड स्टोरी!

जमीन के मामले पर बीजेपी का कांग्रेस पर काउंटर अटैक, खडगे परिवार पर लगाए जमीन घोटाला का आरोप

Boss Scam Alert: WhatsApp पर आए ऐसा मैसेज तो भूलकर भी न खोलें फाइल, खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

Mumbai Rain : मुंबई में मानसून का तांडव, 24 घंटे में 340 मिमी बारिश, सड़कें डूबीं, ट्रेनें प्रभावित, IMD ने जारी की चेतावनी

सभी देखें

नवीनतम

नोएडा-जेवर-लखनऊ कॉरिडोर बनेगा UP का नया ग्रोथ इंजन, एऑन ने 1000 नए रोजगार सृजित करने की जताई तैयारी

AMC में 250 पदों पर बंपर भर्ती, ग्रेजुएट्स के लिए सरकारी नौकरी का मौका, कैसे करें आवेदन, क्या है प्रक्रिया

मुख्यमंत्री योगी ने पद्म पुरस्कार से सम्‍मानित विभूतियों को दी शुभकामनाएं

अहमदाबाद में बढ़ेगी ट्रैफिक की परेशानी, 5 महीने की तैयारी के बाद अब पूरा सुभाष ब्रिज होगा ध्वस्त

Electric scooter खरीदने से पहले जान लें कौन-सी बैटरी है सबसे बेहतर? रेंज, चार्जिंग और लाइफ में कितना फर्क और कैसे करें चेक

अगला लेख