सोने की चमक बरकरार, चांदी रही फीकी

Webdunia
बुधवार, 9 मई 2018 (15:26 IST)
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही भारी गिरावट के बीच स्थानीय स्तर पर वैवाहिक मांग बरकरार रहने से बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 10 रुपए की मामूली बढ़त लेता हुआ 32,240 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। औद्योगिक मांग घटने से चांदी 80 रुपए लुढ़ककर 40,570 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।


अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में गिरावट रही। लंदन का सोना हाजिर 7.75 डॉलर लुढ़ककर 1307.00 डॉलर प्रति औंस बोला गया। अमेरिका सोना वायदा भी 6.6 डॉलर की गिरावट में 1307.10 डॉलर प्रति औंस पर रहा। चांदी में भी गिरावट रही। यह 0.05 डॉलर उतरकर 16.41 डॉलर प्रति औंस बोली गई।

विश्लेषकों के मुताबिक, दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के मजबूत होने से सोने पर दबाव बढ़ा है। इसके अलावा वैश्विक बाजार में कच्चे तेल के साढ़े तीन साल के उच्चतम स्तर पर पहुंचने से भी पीली धातु की मांग घट गई है। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या नीतीश कुमार को बिहार का एकनाथ शिंदे बनाना चाहती है भाजपा?

ओडिशा आत्मदाह केस में प्रोफेसर समीर साहू ने छात्रा से कहा था—तुम बच्ची नहीं हो, समझो मैं क्या चाहता हूं

निमिषा प्रिया की फांसी, क्‍या ब्‍लड मनी के लिए राजी हुआ परिवार?

Odisha : शराबी ऑटो चालक ने हथौड़ा मारकर की माता-पिता की हत्या, रातभर रहा शवों के पास

राजा हरि सिंह पर खान सर की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, जानिए कश्मीर के भारत में विलय की पूरी कहानी

सभी देखें

नवीनतम

NCERT की इस नई किताब में बताया कैसे थे अकबर और बाबर

Akash Prime Air Defence System : आकाश प्राइम एयर डिफेंस सिस्टम का सफल परीक्षण, S400 से कितना है ताकतवर, पढ़ें खूबियां

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- हम भारत के साथ व्यापार समझौते के बहुत करीब

फौजा सिंह की पूरी न हो सकी यह दिली ख्वाहिश, यहां बिताना चाहते थे जिंदगी का अंतिम समय

मुंबई में indigo के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, एयर इंडिया के विमान में तकनीकी खराबी

अगला लेख