सोना-चांदी के दामों में हुई भारी गिरावट, सोना 47,658 प्रति 10 ग्राम व चांदी 61,231 रुपए किलो

Webdunia
गुरुवार, 6 जनवरी 2022 (14:28 IST)
आज गुरुवार को सोने और चांदी के दामों में भारी गिरावट दर्ज की गई है और ये मौका सोना-चांदी खरीदने के लिए सुनहरा बन रहा है। सोने के प्रति 10 ग्राम दाम में आज 350 रुपए से भी ज्यादा गिरावट देखने को मिली है।
 
सोना 363 रुपए या 0.76 फीसदी की गिरावट के साथ 47,658 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर आ गया है, वहीं चांदी की बात करें तो इसमें 1007 रुपए या 1.62 फीसदी की गिरावट के बाद 61,231 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार देखा जा रहा है। चांदी के ये दाम मार्च वायदा के हैं।

ALSO READ: सोना 84 रुपए टूटा, चांदी में भी 369 रुपए की गिरावट
 
गौरतलब है कि सोने में निचले स्तर देखे जा रहे हैं और ये अपने रिकॉर्ड लेवल से 8,500 रुपए से भी ज्यादा सस्ता मिल रहा है। सोने ने पिछले साल अगस्त में जो रिकॉर्ड लेवल हासिल किया था, उससे काफी नीचे आ चुका है। बुलियन मार्केट के जानकारों की मानें तो सोने में आगे इसी मौजूदा दायरे में कारोबार देखा जा सकता है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने के दाम फेडरल रिजर्व के फैसलों के अनुसार ही चल रहे हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सर्वे में बड़ा खुलासा, 82 फीसदी दिव्यांगों का बीमा नहीं, 42% आयुष्मान योजना से अनभिज्ञ

नीतीश कुमार ने किया वादा, भाजपा से फिर कभी नहीं तोड़ेंगे नाता

म्यांमार में मुश्किलें कम नहीं, भूकंप की त्रासदी से उबरने का संघर्ष, विद्रोहियों से भी जंग

संघ मुख्यालय पहुंचने वाले दूसरे पीएम बने मोदी, क्यों खास है यह दौरा?

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने चलाया 'ऑपरेशन ब्रह्मा', जानिए क्या-क्या भेजा

सभी देखें

नवीनतम

उत्तर प्रदेश में घर में घुसकर मां और बेटी की हत्या

LIVE: देश के कई इलाकों में दिखा चांद, आज मनाई जाएगी ईद

Eid ul Fitr 2025 : चांद का हुआ दीदार, देशभर में आज मनाई जाएगी ईद

उज्जैन में विक्रमादित्य के नाम से स्थापित हो न्याय से जुड़ी राष्ट्रीय संस्था : मोहन यादव

पाकिस्तानी सेना के ड्रोन हमलों में 12 आतंकी ढेर

अगला लेख