इंडिगो एयरलाइन पहुंची इस रिकॉर्ड के करीब...

Webdunia
सोमवार, 6 नवंबर 2017 (19:22 IST)
नई दिल्‍ली। देश की सबसे बड़ी विमान सेवा कंपनी इंडिगो के दैनिक उड़ानों की संख्या इस साल दिसंबर में एक हजार का आंकड़ा छू लेगी। 
 
एयरलाइन ने सोमवार को बताया कि वह 47 नई उड़ानें शुरू करने वाली है, जिनमें 19 नए मार्गों पर तथा शेष 28 पुराने मार्गों पर अतिरिक्त उड़ानें होंगी। उसने बताया कि इस दौरान 23 दिसंबर को वह रोज़ाना एक हजार उड़ाने भरने वाली देश की पहली एयरलाइन होने का गौरव हासिल कर लेगी। 
 
नए मार्गों में लखनऊ-शारजाह, हैदराबाद-शारजाह, लखनऊ-श्रीनगर, हैदराबाद-रांची और लखनऊ-देहरादून शामिल हैं। इसके अलावा कोलकाता, बेंगलुरु और चेन्नई से क्रमश: गुवाहाटी, भुवनेश्वर और कोच्चि के लिए उड़ानों की संख्या बढ़ाई जाएगी। 
 
इंडिगो के अध्यक्ष एवं पूर्णकालिक निदेशक आदित्य घोष ने कहा कि एक भारतीय के रूप में एक हजार दैनिक उड़ानों का रिकॉर्ड कायम करने की इंडिगो को खुशी है। जब हम इस मील के पत्थर के करीब पहुंच रहे हैं, हम अपना उत्साह नहीं छिपा सकते और अपने 10 लाख से ज्यादा ग्राहकों को धन्यवाद देते हैं, जिनके बिना यह सफर पूरा करना असंभव था। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Sindoor के दौरान POK पर कब्जा क्यों नहीं किया, प्रधानमंत्री मोदी से किसने किया यह सवाल

कर्नाटक में 18 भाजपा विधायकों का निलंबन हुआ रद्द, विधानसभा अध्यक्ष खादर ने दी यह नसीहत

हिंदू मजबूत होंगे तभी दुनिया में... RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों कहा ऐसा

भारत बना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, जापान को पछाड़ा, प्रति व्यक्ति आय में हुई बढ़ोतरी

पहलगाम हमले पर भाजपा सांसद जांगड़ा के बयान पर बवाल, क्या है कांग्रेस की मोदी से मांग

सभी देखें

नवीनतम

BJP जिलाध्यक्ष बम बम का महिला के साथ वीडियो वायरल, बोले, चक्कर आया इसलिए मदद की

क्या वाकई म्यूजियम से गायब हुई थी भूतिया डॉल एनाबेल? जानिए इस शापित गुड़िया की खौफनाक कहानी

देशभर में कोरोना के 1000 से ज्यादा एक्टिव केस, राजधानी में एक हफ्ते में 99 नए केस

बेलगावी में भारी बारिश के दौरान दीवार गिरने से 3 साल की बच्ची की मौत

कौन हैं कर्नल सोफिया कुरैशी की जुड़वां बहन शायना, जीत चुकी हैं दादा साहेब फाल्के पुरस्कार

अगला लेख