इंडिगो और गोएयर की 50 उड़ानें रद्द

Webdunia
गुरुवार, 15 मार्च 2018 (00:46 IST)
नई दिल्ली। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) द्वारा ग्यारह ए320 निओ विमानों के परिचालन पर प्रतिबंध के बाद बुधवार को भी इंडिगो और गोएयर की 50 से ज्यादा उड़ानें रद्द रहीं। मंगलवार को दोनों एयरलाइंस की 66 उड़ानें रद्द रही थीं।


डीजीसीए ने सोमवार को प्रैट एंड ह्विटनी कंपनी के सीरियल नंबर 450 से ऊपर वाले पीडब्ल्यू 1100 इंजनों वाले विमानों के उड़ान भरने पर प्रतिबंध लगा दिया था। इससे इंडिगो के आठ और गोएयर के तीन ऐसे विमान ग्राउंडेड हो गए हैं, जिनमें इस सीरीज के एक-एक इंजन लगे थे।

इससे पहले फरवरी में डीजीसीए ने उन विमानों के उड़ान भरने पर प्रतिबंध लगाया था, जिनमें दोनों इंजन प्रभावित सीरीज वाले हैं। उस समय इंडिगो के तीन विमान ग्राउंडेड हो गए थे। इंडिगो की वेबसाइट पर बताया गया है कि आज उसकी 42 उड़ानें रद्द रहीं। गोएयर की भी आठ उड़ानें रद्द रहीं। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

SBI ने FD पर बढ़ाई ब्याज दर, जानिए कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी की

राहुल-अखिलेश को लेकर CM योगी का दावा, बोले- जीते तो मिलकर लूटेंगे और हारे तो फिर टूटेंगे

शोध में खुलासा, पिछले 30 वर्षों में लू से सर्वाधिक मौतें भारत में हुईं

300 सीटें जीतने पर अयोध्या में राम मंदिर बना, 400 सीटों पर मथुरा में बनेगा कृष्ण मंदिर

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

5 लाख के इनामी भगोड़े अपराधी को NIA ने किया गिरफ्तार

कृष्ण जन्मभूमि मामले में गुरुवार को भी होगी सुनवाई, हिंदू पक्ष ने दी यह दलील...

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम गिरफ्तार

Krishi Startup : 9 साल में 7000 से ज्‍यादा हुई कृषि स्टार्टअप की संख्या, FAIFA रिपोर्ट में हुआ खुलासा

अगला लेख