जियो 4जी का डाउनलोड सबसे तेज, अपलोड में आइडिया आगे

Webdunia
बुधवार, 19 दिसंबर 2018 (18:35 IST)
नई दिल्ली। रिलायंस जियो 4जी डाउनलोड रफ्तार के मामले में सबसे आगे बनी हुई। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) द्वारा नवंबर माह के लिए जारी चार्ट में यह जानकारी दी गई है। हालांकि, जियो के नेटवर्क प्रदर्शन में थोड़ी गिरावट आई और उसकी औसत रफ्तार 20.3 मेगाबिट प्रति सेकेंड (एमबीपीएस) दर्ज हुई है। 
 
अक्टूबर में मुकेश अंबानी की कंपनी की औसत डाउनलोड रफ्तार 22.3 एमबीपीएस रही थी। 
 
ट्राई के माईस्पीड पोर्टल पर प्रकाशित आंकड़ों के अनुसार नवंबर में भारती एयरटेल के 4जी नेटवर्क का प्रदर्शन थोड़ा सुधरा है और यह अक्टूबर के 9.5 से बढ़कर नवंबर में 9.7 एमबीपीएस हो गया है। 
 
हालांकि, वोडाफोन और आइडिया सेल्युलर ने अपने कारोबार का विलय किया है और दोनों अब वोडाफोन आइडिया के नाम से परिचालन करती हैं, लेकिन ट्राई ने दोनों के नेटवर्क के प्रदर्शन के आंकड़े अलग-अलग दिए है। 
वोडाफोन के नेटवर्क पर 4जी डाउनलोड रफ्तार मामूली सुधार के साथ 6.8 एमबीपीएस रही है जो अक्टूबर में 6.6 एमबीपीएस रही थी। वहीं आइडिया के नेटवर्क पर यह 6.4 से घटकर 6.2 एमबीपीएस रह गई है।
 
हालांकि, 4जी अपलोड रफ्तार के मामले में आइडिया शीर्ष पर बनी हुई है। नवंबर में आइडिया के नेटवर्क पर अपलोड रफ्तार 5.6 एमबीपीएस रही। अक्टूबर में हालांकि यह 5.6 एमबीपीएस थी। 
 
जो कोई उपभोक्ता वीडिया देखता है, या इंटरनेट खोलता है अथवा ई मेल खोलता है तो डाउनलोड रफ्तार महत्वपूर्ण होती है। वहीं उपभोक्ता द्वारा तस्वीर वीडिया या अन्य कोई फाइल साझा करने के दौरान अपलोड रफ्तार महत्वपूर्ण हो जाती है। 
 
नवंबर में अपलोड रफ्तार के मामले में वोडाफोन 4.9 एमबीपीएस के साथ दूसरे स्थान पर रही। वहीं जियो 4.5 एमबीपीएस की रफ्तार के साथ तीसरे स्थान पर फिसल गई। नवंबर में एयरटेल की अपलोड रफ्तार मामूली सुधार के साथ 4 एमबीपीएस रही। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Malegaon blast : मोदी, योगी का नाम लेने के लिए टॉर्चर किया, साध्वी प्रज्ञा का बड़ा खुलासा

Rahul Gandhi : राहुल गांधी को अरुण जेटली की धमकी का क्या है सच, बेटा बोला- उनका निधन तो 2019 में हो गया था

Prajwal Revanna : युवा सांसद बन बटोरी थीं सुर्खियां, 50 महिलाओं के साथ बलात्कार के आरोप, ऐसे हुआ प्रज्वल रेवन्ना कांड का खुलासा

लोकसभा चुनाव में धांधली नहीं होती तो मोदी पीएम भी नहीं होते, राहुल ने सीटों का आंकड़ा भी दिया

राजनाथ की राहुल को चुनौती, फोड़ दो सबूतों का एटम बम

सभी देखें

नवीनतम

UP के 14 जिले बाढ़ की चपेट में, 80 हजार लोग प्रभावित, प्रशासन अलर्ट

तेजस्वी यादव के EPIC नंबर पर बवाल, चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस, मांगा Voter ID Card

UP : प्रयागराज में बाढ़ का कहर, मंत्री नंदी ने किया प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

आंध्रप्रदेश में बड़ा हादसा, ग्रेनाइट खदान में गिरी चट्टान, 6 प्रवासी मजदूरों की मौत

पंजाब में खोले जाएंगे 200 नए 'आम आदमी क्लीनिक', मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया ऐलान

अगला लेख