कमजोर वैश्विक रुख से सोना 270 रुपए टूटा, चांदी भी हुई 320 रुपए कमजोर

Webdunia
सोमवार, 3 अप्रैल 2023 (19:16 IST)
नई दिल्ली। कमजोर वैश्विक रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 270 रुपए की गिरावट के साथ 59,480 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 59,750 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 320 रुपए घटकर 71,780 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई।
 
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा कि दिल्ली के बाजार में सोने का हाजिर भाव 270 रुपए की गिरावट के साथ 59,480 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,964 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी का भाव भी नुकसान के साथ 23.80 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।
 
रिलायंस सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक श्रीराम अय्यर ने कहा कि ओपेक के कच्चे तेल के उत्पादन में कटौती किए जाने के चौंकाने वाले फैसले से मुद्रास्फीति को लेकर चिंता बढ़ेगी। इससे अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व अपने आक्रामक रुख को बनाए रख सकता है। इसके चलते सोमवार को कॉमेक्स में सोने की कीमतों में एशियाई कारोबार के घंटों में गिरावट देखी गई। उन्होंने कहा कि कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर तथा अमेरिकी बॉन्ड आय अधिक बने रहने से भी रुपए में गिरावट आई।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए खुशखबरी, केन्द्र सरकार ने बढ़ाया डीए

नासिक कुंभ के नाम को लेकर अखाड़ों में मतभेद, जानिए कब शुरू होगा मेला

ATM से अतिरिक्त निकासी पर शुल्क बढ़ा, जानिए कब से लागू होंगे यह charges

यूक्रेन के साथ युद्ध रोकने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की पेशकश, NATO को दी चेतावनी

ईद पर मुंबई में विस्फोट और दंगों की चेतावनी, सुरक्षा बढ़ाई गई

सभी देखें

नवीनतम

ISRO ने उपग्रहों के लिए स्टेशनरी प्लाज्मा थ्रस्टर का 1 हजार घंटे का जीवनकाल परीक्षण सफलतापूर्वक किया पूरा

24 घंटे, 15 झटके, 10 हजार मौतों की आशंका, ये है 200 साल में आए 7.7 तीव्रता वाले भूकंप से तबाही की पूरी कहानी

LIVE: म्यांमार में फिर भूकंप का झटका, 24 घंटे में 15वीं बार हिली धरती

खरगे ने साधा शुल्कों को लेकर सरकार पर निशाना, कहा कि बैंकों को 'कलेक्शन एजेंट' बना दिया

बिहार बोर्ड 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित, 82.11 फीसदी बच्चे पास, 123 ने किया टॉप

अगला लेख