Hanuman Chalisa

बेनेली की लियोनसिनो 500 मोटरसाइकल पेश, कीमत 4.79 लाख रुपए

Webdunia
सोमवार, 5 अगस्त 2019 (19:45 IST)
हैदराबाद। मोटरसाइकल निर्माता बेनेली ने अपने लोकप्रिय वैश्विक ब्रांड लियोनसिनो 500 को सोमवार को भारतीय बाजार में पेश करने की घोषणा की। इसकी एक्स शोरूम कीमत 4.79 लाख रुपए होगी।
 
बेनेली इंडिया के प्रबंध निदेशक विकास झाबख ने यहां कहा कि कंपनी कुछ महीनों में 300 सीसी श्रेणी में भारतीय बाजार के लिए विशेष तौर पर डिजाइन की गई बाइक लेकर आ रही है। इटली की यह बाइक निर्माता कंपनी क्विन जियांग समूह चीन का हिस्सा बन गई है। उन्होंने कहा कि बाइक का अन्य देशों में भी निर्यात किया जाएगा।
 
झाबख ने कहा कि हमारा मानना है कि लियोनसिनो 500 को राष्ट्रीय स्तर पर पेश करने के लिए हैदराबाद उपयुक्त स्थान है। यह मोटरसाइकल भारत में 2 रंगों लाल और स्टील ग्रे में उपलब्ध होगी।

लियोनसिनो 500 को सीकेडी (अलग-अलग हिस्सों) के रूप में आयात किया जाएगा और हैदराबाद इकाई में इसकी एसेंबलिंग की जाएगी।
 
अधिकारी ने कहा कि कंपनी की अगले कुछ महीनों में 2-3 मॉडलों को पेश करने की योजना है। इनमें भारतीयों को ध्यान में रखकर तैयार की जा रही बाइक भी शामिल है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump : चीन पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग ने एयरपोर्ट पर नहीं किया स्वागत, महंगाई और तेल संकट के बीच बदले अमेरिका के सुर

OpenAI के सैकड़ों कर्मचारी बने करोड़पति, AI बूम से शेयर बेचकर हुई अरबों की कमाई

कैसे हुई प्रतीक यादव की मौत? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चौंकाया, खून के थक्के जमे, शरीर पर चोट के भी निशाना

फ्लोर टेस्ट पास करते ही CM विजय पलटा अपना ही फैसला, ज्योतिषी को OSD के पद से हटाया

नेपाल, बांग्लादेश की तरह भारत का Gen-Z भी सड़क पर उतरे, NEET पेपर लीक पर अरविन्द केजरीवाल

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली-NCR में ओलावृष्टि और तेज बारिश से बदला मौसम, यूपी में आंधी-तूफान ने ली कई लोगों की जान

CBI निदेशक प्रवीण सूद का कार्यकाल एक वर्ष बढ़ा, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

बीजिंग एयरपोर्ट पर चीनी सैनिक का अद्भुत अनुशासन, एयरफोर्स वन की तेज गर्जना के बीच भी नहीं हिला जवान

गुरुदेव के 70वें जन्मोत्सव पर वैश्विक शांति का संदेश, 182 देशों के करोड़ों लोगों ने किया सामूहिक ध्यान

CM योगी का मंत्रियों को बड़ा संदेश, सप्ताह में एक दिन करें पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल, विदेश यात्राओं पर भी रोक की अपील

अगला लेख