Hanuman Chalisa

म्युचुअल फंड में पैसा लगाने से पहले ध्यान रखें ये बातें

Webdunia
गुरुवार, 26 अक्टूबर 2017 (09:24 IST)
नोटबंदी और जीएसटी लागू होने के बाद कई बैंकों ने अपनी बचत राशि और सावधि जमाओं की ब्याज की दरों में कटौती कर दी। वर्तमान दौर में देखा जाए तो अगर किसी वित्तीय सलाहकार से आप पूछेंगे तो वह आपको इक्विटी में पैसे लगाने के लिए म्यूचुअल फंड में पैसा लगाने की सलाह देगा। म्युचुअल फंड स्कीमों के लिए हजारों कंपनियां हैं। म्युचुअल फंड में पैसा लगाने में भी आपको इन बातों का विशेष ध्यान रखना पड़ेगा।
 
निवेश की अवधि का निर्धारण : सबसे पहले आपको यह तय करना है कि आपका निवेश का मकसद क्या है। इसके बाद निवेश की राशि और कितने समय के लिए आप म्युचुअल फंड में निवेश करना चाहते हैं। 
 
रिकॉर्ड और प्रदर्शन देखना जरूरी  : जिस म्यूचुअल फंड की योजना में निवेश करने जा रहे हैं, उस स्कीम को लाने वाली कंपनी और उसकी देखरेख करने वाले मैनेजर का रिकॉर्ड चेक करना भी मायने रखता है। उसकी दूसरी योजनाओं का प्रदर्शन  कैसा रहा है और कंपनी की साख बाजार में कैसी है। यह भी पता लगाएं कि आपकी स्कीम के फंड मैनेजर का अनुभव कितना है और वो इस स्कीम को कितने समय से मैनेज कर रहा है।
 
जोखिम तय करना : आपको यह तय करना पड़ेगा कि निवेश के लिए कितना जोखिम ले सकते हैं। अगर आप ज्यादा रिटर्न चाहते हैं तो आपको ज्यादा जोखिम लेना पड़ता है, लेकिन निवेश में सिर्फ रिटर्न महत्वपूर्ण नहीं होता, कैपिटल प्रोटेक्शन यानी आपकी लगाई गई पूंजी की सुरक्षा भी जरूरी होती है।
 
खर्चों पर ध्यान देना आवश्यक : किसी भी म्यूचुअल फंड को चुनते समय यह जरूर देखें कि उसमें निवेश से जुड़े खर्च क्या हैं, क्योंकि आपका नेट रिटर्न इन खर्चों की वजह से कम हो सकता है। एंट्री और एक्जिट लोड, एसेट मैनेजमेंट चार्ज, एक्सपेंस रेश्यो जैसे खर्चों को आपको देखना होगा। वैसे तो म्युचुअल फंड स्कीमों में एंट्री लोड नहीं लगता, लेकिन एक तय सीमा के पहले स्कीम से पैसे निकालने पर कई कंपनियां एक्जिट लोड चार्ज करती हैं, जो 3 प्रतिशत तक हो सकता है, इसलिए उन स्कीमों में निवेश करें जहां एक्जिट लोड कम हो या नहीं हो।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

भारत के 5th Gen Fighter Jet AMCA प्रोजेक्ट को रफ्तार, मोदी सरकार ने निजी कंपनियों को भेजा टेंडर

Iran US peace : ईरान-अमेरिका शांति समझौते पर बड़ा विवाद, ट्रंप प्रशासन ने ईरानी मीडिया की रिपोर्ट को बताया फर्जी

Safety Tips : भीषण गर्मी में स्मार्टफोन बन सकता आग गोला! ओवरहीटिंग से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

बालवाटिका से बदल रही यूपी में बुनियादी शिक्षा की तस्वीर

विजय ने PM मोदी से क्यों की मुलाकात, दोनों में आखिर क्या हुई बात, किस मुद्दे का तमिलनाडु के CM ने किया विरोध

अगला लेख