TATA को NCALT का झटका, चंद्रशेखरन की नियुक्ति अवैध, साइरस मिस्त्री फिर चेयरमैन

Webdunia
बुधवार, 18 दिसंबर 2019 (16:34 IST)
नई दिल्ली। नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट ट्रिब्यूनल (NCALT) ने टाटा संस के चेयरमैन पद से साइरस मिस्त्री को हटाने के फैसले को अवैध ठहरा दिया है। ट्रिब्यूनल ने इस पद पर फिर से बहाल करने का आदेश दिया है। हालांकि टाटा समूह इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील कर सकता है।
 
NCALT ने एन चंद्रशेखरन को कार्यकारी चेयरमैन बनाने के प्रबंधन के निर्णय को भी अवैध ठहराया है। ट्रिब्यूनल ने अपने आदेश में उन्हें फिर से टाटा संस का एग्जीक्यूटिव चेयरमैन बनाने को कहा है। इसे साइरस मिस्त्री के लिए बड़ी जीत माना जा रहा है। वह 3 साल के बाद फिर से टाटा संस के चेयरमैन बनेंगे।
 
इसके पहले NCALT की मुंबई बेंच ने साइरस मिस्त्री को हटाने के खिलाफ दायर याचिकाओं को खारिज कर दिया था। यह याचिकाएं दो निवेश फर्मों साइरस इनवेस्टमेंट प्राइवेट लिमिटेड और स्टर्लिंग इनवेस्टमेंट कॉर्प के द्वारा दाखिल की गई थीं। इसके बाद मिस्त्री ने खुद NCALT में संपर्क किया था।
 
उल्लेखनीय है कि मिस्त्री को अक्टूबर 2016 में टाटा संस के चेयरमैन पद से हटा दिया गया था। वह टाटा संस के छठे चेयरमैन थे। रतन टाटा की रिटायरमेंट की घोषणा के बाद वह साल 2012 में टाटा सन्स के चेयरमैन बने थे।
 
टाटा संस ने क्यों हटाया था मिस्त्री को : टाटा संस ने 11 नंवबर 2016 को चिट्ठी जारी कर कहा था कि सायरस मिस्त्री को काम करने के लिए 4 साल का वक्त मिला। सायरस मिस्त्री के काम को टीसीएस की आय से अलग करना होगा। टीसीएस में सायरस मिस्त्री का कोई खास योगदान नहीं रहा है।
 
टीसीएस ने टाटा संस से ग्रोथ के लिए कभी भी कोई पूंजी नहीं ली। साथ ही सायरस मिस्त्री के कार्यकाल में 40 टाटा ग्रुप कंपनियों का डिविडेंड 1000 रुपए से घटकर 780 करोड़ रुपए हो गया। इतना ही नहीं, 780 करोड़ रुपए की रकम में 100 करोड़ रुपए तो अंतरिम डिविडेंड के शामिल थे।
 
डिविडेंट घटने के साथ-साथ खर्चों में बढ़ोतरी हुई है। कर्मचारियों पर खर्च 84 करोड़ रुपए से बढ़कर 180 करोड़ रुपए तक पहुंच गया। दूसरे खर्चे 220 करोड़ रुपए से बढ़कर 290 करोड़ रुपए हो गए। सायरस मिस्त्री की हिस्सा बेचने की रणनीति विफल रही और विनिवेश से कोई मुनाफा नहीं हुआ है। इम्पेयरमेंट खर्चों के लिए प्रोविजनिंग 200 करोड़ रुपए से बढ़कर 2400 करोड़ हुई। टीसीएस को छोड़ 3 साल से टाटा संस को घाटा ही हो रहा था जो चिंता का प्रमुख कारण था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

SBI ने FD पर बढ़ाई ब्याज दर, जानिए कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी की

राहुल-अखिलेश को लेकर CM योगी का दावा, बोले- जीते तो मिलकर लूटेंगे और हारे तो फिर टूटेंगे

शोध में खुलासा, पिछले 30 वर्षों में लू से सर्वाधिक मौतें भारत में हुईं

300 सीटें जीतने पर अयोध्या में राम मंदिर बना, 400 सीटों पर मथुरा में बनेगा कृष्ण मंदिर

पेट्रोल डीजल के ताजा भाव अपडेट, नोएडा में महंगा औार चंडीगढ़ में हुआ सस्ता

कैसी है स्लोवाकिया PM रॉबर्ट फिको की हालत, हमले पर क्या बोले पीएम मोदी?

Chardham Yatra: कुप्रबंधन को लेकर उत्तरकाशी में व्यवसायी नाराज, किया विरोध प्रदर्शन

कार से मिले 2 और शव, मुंबई होर्डिंग हादसे में 16 की मौत

गर्मी के तेवर हुए और भी तीखे, जैसलमेर में 44 और दिल्ली-NCR में पारा 42 डिग्री पर पहुंचा

अगला लेख