पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिलहाल नहीं मिलने वाली राहत, जानिए कारण

Webdunia
शुक्रवार, 5 मार्च 2021 (19:26 IST)
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतें आम आदमी को परेशान कर रही हैं। फिलहाल इसमें राहत मिलने की कोई संभावना दिखाई नहीं दे रही है। इसका कारण है पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन (OPEC) और इसके सहयोगी देशों का ग्रुप ओपेक प्लस का एक निर्णय।
 
ओपेक और ओपेक प्लस ने तेल की सप्लाई में बढ़ोतरी की संभावना पर विराम लगा दिया है। इससे कच्चे तेल की कीमतों में जबरदस्त उछाल आया है। ब्रेंट क्रूड (Brent Crude) के दाम में पिछले सत्र में 4.5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई।
ALSO READ: सेंसेक्स 441 अंक टूटा, निफ्टी 15000 अंक के स्तर से फिसला
अंतरराष्ट्रीय बाजार में शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन क्रूड ऑइल में तेजी का सिलसिला जारी है। बीते दिन दिनों में ब्रेंट क्रूड का भाव 5 डॉलर बढ़कर 67 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर चला गया।

विशेषज्ञों के मुताबिक ब्रेंट क्रूड का भाव जल्द ही 70 डॉलर प्रति बैरल को पार कर सकता है जबकि डब्ल्यूटीआई में 67 डॉलर प्रति बैरल तक का लेवल देखा जा सकता है। अंतरराष्ट्रीय वायदा बाजार इंटरकांटिनेंटल एक्सचेंज (ICE) पर बेंचमार्क कच्चा तेल ब्रेंट क्रूड के मई डिलीवरी वायदा में शुक्रवार को बीते सत्र से 0.99 प्रतिशत की तेजी के साथ 67.40 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था।

भारत की अपील को किया अनसुना : पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन (ओपेक) और उसके सहयोगी देशों द्वारा उत्पादन पर लागू नियंत्रण में उठाने की भारत की अपील को अनसुना कर दिए जाने के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम बढ़ गए। सऊदी अरब ने भारत से कहा कि वह पिछले साल जब कच्चे तेल के दाम काफी नीचे चले गए थे उस समय खरीदे गए कच्चे तेल का इस्तेमाल कर सकता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

नवनीत राणा से बोले असदुद्दीन ओवैसी, तोप है छोटा, किसी के बाप की नहीं सुनता

गर्लफ्रेंड ने बना दिया ISI एजेंट, बिहार में कई Honey Trap में फंसे

मंगेतर ने मां बाप के सामने धड़ से अलग कर दिया 15 साल की नाबालिग का सिर

कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया की अजीबोगरीब घोषणा, कहा दो पत्नी वालों को 2 लाख देंगे, भाजपा ने कसा तंज

पीएम मोदी बोले, जिनका रंग भगवान कृष्ण जैसा, कांग्रेस उन्हें अफ्रीकन मानती है

साइकल से नामांकन को पहुंचे अजय राय, बोले- आम जनता की शान है यह सवारी

बृजभूषण की बढ़ी मुश्किल, पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में तय होंगे आरोप

लड़की बनकर करते थे डांस, प्‍यार हुआ और फिर हो गई हत्‍या, क्‍या है Homosexual Relations कनेक्‍शन?

Jio ने लांच किया नया स्ट्रीमिंग प्लान, 888 रुपए में मिलेंगे 15 OTT ऐप

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ में 12 नक्सली ढेर

अगला लेख