पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढ़े, जानिए 4 महानगरों में क्या रहे भाव

Webdunia
शुक्रवार, 22 जनवरी 2021 (11:32 IST)
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दाम 2 दिन स्थिर रहने के बाद शुक्रवार को फिर से बढ़ गए। देश में पेट्रोल की कीमतें इस समय रिकॉर्ड स्तर पर हैं। दिल्ली को छोड़कर अन्य शहरों में डीजल के दाम भी ऐतिहासिक उच्चतम स्तर पर हैं।
ALSO READ: Tata motors ने पेश किया Altroz का नया पेट्रोल संस्करण, अगले सप्ताह शुरू होगी बिक्री
घरेलू बाजार में सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल आज शुक्रवार को 25 पैसे महंगा हुआ और इसकी कीमत 85.45 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई। मुंबई और कोलकाता में 24-24 पैसे बढ़कर इसकी कीमत क्रमश: 92.04 रुपए और 86.87 रुपए प्रति लीटर हो गई। चेन्नई में इसकी कीमत 22 पैसे बढ़ी और 1 लीटर पेट्रोल 88.07 रुपए का बिका।
 
पेट्रोल मुंबई में पहली बार 92 रुपए और चेन्नई में पहली बार 88 रुपए प्रति लीटर के पार पहुंचा है। 
डीजल की कीमत दिल्ली में 25 पैसे चढ़कर 75.63 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई, जो 30 जुलाई 2020 के बाद का रिकॉर्ड स्तर है। इसकी कीमत मुंबई में 27 पैसे बढ़कर 82.40 रुपए, चेन्नई में 23 पैसे बढ़कर 80.90 रुपए और कोलकाता में 26 पैसे बढ़कर 79.23 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई।
 
पेट्रोल डीजल
 
दिल्ली : 85.45 : 75.63
मुंबई : 92.04 : 82.40
चेन्नई : 88.07 : 80.90
कोलकाता : 86.87 : 79.23। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

कब तक पड़ेगी भीषण गर्मी, कितने दिन झेलनी होगी लू की तपिश, IMD ने दी जानकारी

अब CISF करेगी संसद की सुरक्षा, कल से संभालेगी कमान

कानपुर में आवारा सांड का आतंक, जिला जज के डिप्टी नाजिर की ली जान

आगरा की मस्जिद में मिला युवती का अर्द्धनग्न शव, बलात्कार की आशंका

Kuno Park से भटका चीता ग्वालियर पहुंचा, बकरी को बनाया शिकार, किसानों को किया अलर्ट

अगला लेख