स्थिर रहे पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए 4 महानगरों में क्या हैं भाव

Webdunia
बुधवार, 2 जून 2021 (08:06 IST)
नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बुधवार को कोई बदलाव नहीं हुआ। इससे पहले लगातार 2 दिन इनके दाम बढ़े थे। अग्रणी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन की वेबसाइट के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज बुधवार को पेट्रोल 94.49 रुपए और डीजल 85.38 रुपए प्रति लीटर के रिकॉर्ड स्तर पर स्थिर रहा।

ALSO READ: फिर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, घटे विमान ईंधन के दाम
गत 4 मई से अब तक 17 दिन इनके दाम बढ़ाए गए हैं जबकि शेष 13 दिन कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस दौरान दिल्ली में पेट्रोल 4.09 रुपए तथा डीजल 4.65 रुपए महंगा हो चुका है। 
अन्य महानगरों में भी दोनों जीवाश्म ईंधनों के मूल्य अपरिवर्तित रहे। मुंबई, कोलकाता और चेन्नई पेट्रोल क्रमश: 100.72 रुपए, 94.50 रुपए और 95.99 रुपए प्रति लीटर के भाव बिका।
 
1 लीटर डीजल की कीमत मुंबई में 92.69 रुपए, चेन्नई में 90.12 रुपए और कोलकाता में 88.23 रुपए रही। 
पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह 6 बजे से नई कीमतें लागू की जाती हैं। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Changur Baba : छांगुर बाबा की पूरी कहानी, धर्मांतरण का रैकेट और करोड़ों की संपत्ति, STF और ATS के चौंकाने वाले खुलासे

भारत में पहली बार डिजिटल जनगणना : अब खुद भर सकेंगे अपनी जानकारी

प्रियंका और माही की बीमारी के आगे क्‍यों लाचार हुए पूर्व CJI, क्‍या है उनका बंगला कनेक्‍शन

UP : अंबेडकरनगर सरकारी आवास से मिले 22.48 लाख रुपए के 100 और 500 के पुराने नोट, ACMO की 11 साल पहले हुई थी मौत, बेड और अटैची से मिलीं नोटों की गड्डियां

क्यों डरे हुए हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, घर और बाहर दोनों जगह घिरे

सभी देखें

नवीनतम

12 जुलाई को लाड़ली बहनों को मिलेंगे 1500 रुपए, रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का तोहफा

बिकवाली के दबाव में Sensex 176 अंक टूटा, Nifty में भी आई गिरावट

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

खराब दाल पर महाराष्ट्र के नेताजी का बवाल, चांटे मार कर किया बेहाल

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

अगला लेख