पेट्रोल-डीजल पर फिर महंगाई की मार, जानिए क्या है 4 महानगरों में दाम...

अक्टूबर के 21 दिनों में 17 दिन तेल कंपनियों ने महंगा किया पेट्रोल-डीजल

Webdunia
शुक्रवार, 22 अक्टूबर 2021 (08:12 IST)
नई दिल्ली। तेल कंपनियों ने शुक्रवार को भी एक बार फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 35-35 पैसे प्रति लीटर तक की वृद्धि की। अक्टूबर के 21 दिनों में 17 दिन तेल कंपनियों ने इन दोनों ईंधनों को दाम बढ़ाए गए हैं। इस माह दिल्ली में पेट्रोल जहां 5.25 रुपए महंगा हुआ है, तो डीजल के दाम भी 5.75 रुपए बढ़ गए।

ALSO READ: महंगाई पर योगी के मंत्री के बेतुके बोल, 95 प्रतिशत जनता नहीं करती पेट्रोल और डीजल का उपयोग
इंडियन ऑयल द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल के दाम बढ़कर 106.89 रुपए प्रति लीटर हो गए ज‍बकि डीजल की कीमत भी 95.62 प्रति लीटर हो गई। 4 महानगरों में सबसे ज्यादा महंगा पेट्रोल मुंबई में हैं। यहां इसके दाम 112.78 रुपए प्रति लीटर है। देश की आर्थिक राजधानी में डीजल 103.63 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।
 
चेन्नई और कोलकाता में पेट्रोल क्रमश: 103.92 और 107.45 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं डीजल की कीमत भी बढ़कर 99.92 और 98.73 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई।
 
 
उल्लेखनीय है कि तेल कंपनियां रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के दाम तय करती है। हर शहर में दोनों ईंधनों के दाम अलग अलग होते हैं। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

SBI ने FD पर बढ़ाई ब्याज दर, जानिए कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी की

राहुल-अखिलेश को लेकर CM योगी का दावा, बोले- जीते तो मिलकर लूटेंगे और हारे तो फिर टूटेंगे

शोध में खुलासा, पिछले 30 वर्षों में लू से सर्वाधिक मौतें भारत में हुईं

300 सीटें जीतने पर अयोध्या में राम मंदिर बना, 400 सीटों पर मथुरा में बनेगा कृष्ण मंदिर

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

5 लाख के इनामी भगोड़े अपराधी को NIA ने किया गिरफ्तार

कृष्ण जन्मभूमि मामले में गुरुवार को भी होगी सुनवाई, हिंदू पक्ष ने दी यह दलील...

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम गिरफ्तार

Krishi Startup : 9 साल में 7000 से ज्‍यादा हुई कृषि स्टार्टअप की संख्या, FAIFA रिपोर्ट में हुआ खुलासा

अगला लेख