लगातार 5वें दिन बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए 4 महानगरों में क्या रहे भाव

Webdunia
शनिवार, 13 फ़रवरी 2021 (10:38 IST)
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दाम शनिवार को लगातार 5वें दिन फिर से बढ़ गए। देश में पेट्रोल की कीमतें इस समय रिकॉर्ड स्तर पर हैं। दिल्ली को छोड़कर अन्य शहरों में डीजल के दाम भी ऐतिहासिक उच्चतम स्तर पर हैं।
ALSO READ: सेस के बावजूद इसलिए नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल और डीजल के दाम, जानिए आखिर क्यों है...
घरेलू बाजार में सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल शनिवार को 30 पैसे महंगा हुआ और इसकी कीमत 88.44 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई। मुंबई में पेट्रोल 29 पैसे बढ़कर 94.93 रुपए हो गया जबकि कोलकाता में 29 पैसे बढ़कर इसकी कीमत 89.73 रुपए प्रति लीटर हो गई।
 

चेन्नई में इसकी कीमत 26 पैसे बढ़ी और 1 लीटर पेट्रोल 90.70 रुपए का बिका। पेट्रोल मुंबई में पहली बार 94 रुपए और चेन्नई में पहली बार 90 रुपए प्रति लीटर के पार पहुंचा है। डीजल की कीमत दिल्ली में 36 पैसे चढ़कर 78.74 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई, जो 30 जुलाई 2020 के बाद का रिकॉर्ड स्तर है। इसकी कीमत मुंबई में 38 पैसे बढ़कर 85.70 रुपए, चेन्नई में 34 पैसे बढ़कर 83.86 रुपए और कोलकाता में 37 पैसे बढ़कर 82.33 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई। (वार्ता)
 
पेट्रोल डीजल
 
दिल्ली : 88.44 : 78.74
मुंबई : 94.93 : 85.70
चेन्नई : 90.70 : 83.86
कोलकाता : 89.73 : 82.33। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मैंने रिटायरमेंट पर कुछ नहीं कहा, संघ प्रमुख भागवत के यू-टर्न के मायने

डूबे गांव-कस्बे, टूटे पहाड़, कटरा से डोडा तक बारिश और बाढ़ से बेहाल जम्मू

अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान दुर्घटना को लेकर चौंकाने वाला विश्लेषण

Mohan Bhagwat : क्या RSS चला रहा है सरकार, BJP से संघ का मतभेद, क्या बोले मोहन भागवत

tvs orbiter : 158km की रेंज, टीवीएस का सबसे सस्ता स्कूटर, Ather Rizta, Ola S1x, Vida VX2 और Bajaj Chetak को देगा टक्कर

सभी देखें

नवीनतम

मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन को मिला 1 साल का एक्सटेंशन

बेईमान राजनीतिक दलों ने यूपी को बनाया था बीमारू राज्य : योगी आदित्यनाथ

मैंने रिटायरमेंट पर कुछ नहीं कहा, संघ प्रमुख भागवत के यू-टर्न के मायने

Jammu Kashmir Flash Floods : डूबे गांव-कस्बे, टूटे पहाड़, कटरा से डोडा तक बारिश और बाढ़ से बेहाल जम्मू

थारू जनजाति की बेटियों का चयन निष्पक्ष प्रक्रिया का जीवंत उदाहरण : योगी आदित्यनाथ

अगला लेख