लगातार 5वें दिन बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए 4 महानगरों में क्या रहे भाव

Webdunia
शनिवार, 13 फ़रवरी 2021 (10:38 IST)
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दाम शनिवार को लगातार 5वें दिन फिर से बढ़ गए। देश में पेट्रोल की कीमतें इस समय रिकॉर्ड स्तर पर हैं। दिल्ली को छोड़कर अन्य शहरों में डीजल के दाम भी ऐतिहासिक उच्चतम स्तर पर हैं।
ALSO READ: सेस के बावजूद इसलिए नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल और डीजल के दाम, जानिए आखिर क्यों है...
घरेलू बाजार में सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल शनिवार को 30 पैसे महंगा हुआ और इसकी कीमत 88.44 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई। मुंबई में पेट्रोल 29 पैसे बढ़कर 94.93 रुपए हो गया जबकि कोलकाता में 29 पैसे बढ़कर इसकी कीमत 89.73 रुपए प्रति लीटर हो गई।
 

चेन्नई में इसकी कीमत 26 पैसे बढ़ी और 1 लीटर पेट्रोल 90.70 रुपए का बिका। पेट्रोल मुंबई में पहली बार 94 रुपए और चेन्नई में पहली बार 90 रुपए प्रति लीटर के पार पहुंचा है। डीजल की कीमत दिल्ली में 36 पैसे चढ़कर 78.74 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई, जो 30 जुलाई 2020 के बाद का रिकॉर्ड स्तर है। इसकी कीमत मुंबई में 38 पैसे बढ़कर 85.70 रुपए, चेन्नई में 34 पैसे बढ़कर 83.86 रुपए और कोलकाता में 37 पैसे बढ़कर 82.33 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई। (वार्ता)
 
पेट्रोल डीजल
 
दिल्ली : 88.44 : 78.74
मुंबई : 94.93 : 85.70
चेन्नई : 90.70 : 83.86
कोलकाता : 89.73 : 82.33। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

EPFO का बड़ा फैसला, इन परिवारों को मिलेंगे 15 लाख रुपए, जानिए कौन होगा हकदार

Maharashtra : सुप्रिया सुले के बयान पर बवाल, मेरा नॉनवेज खाना मेरे पांडुरंग को चलता है, फडणवीस बोले- वारकरी देंगे इसका जवाब

CBI रेड के बाद अनिल अंबानी की बढ़ीं मुसीबतें, अब BOI ने भी खातों को 'फ्रॉड' घोषित किया

Donald Trump का टैरिफ, भारत के बाद ब्रिटेन, जर्मनी, फ्रांस, इटली ने अमेरिका को दिया बड़ा झटका

ISRO का पहला एयर ड्रॉप टेस्ट सफल, गगनयान मिशन में कैसे मिलेगी सहायता

सभी देखें

नवीनतम

Weather Updates : देश के कई राज्यों में आसमानी आफत, राजस्थान में अगले 2 दिन भारी बारिश का अलर्ट, स्कूलों में छुट्टी, हिमाचल में 484 सड़कें बंद

Ganesh Chaturthi 2025 : गणेश चतुर्थी से पहले लालबाग के राजा की पहली झलक आई सामने

निक्की मर्डर केस : आरोपी पति विपिन के पैर में पुलिस ने मारी गोली, सास गिरफ्तार

Kolkata Law College Gangrape : लॉ कॉलेज गैंगरेप कांड में CCTV से चौंकाने वाला खुलासा, मुख्‍य आरोपी के खिलाफ 650 पन्नों की चार्जशीट, एग्जॉस्ट फैन के छेद से रिकॉर्ड किए वीडियो

EPFO का बड़ा फैसला, इन परिवारों को मिलेंगे 15 लाख रुपए, जानिए कौन होगा हकदार

अगला लेख