Hanuman Chalisa

पीएनबी ग्राहकों को झटका, एटीएम से लेनदेन पर चार्ज

Webdunia
सोमवार, 11 सितम्बर 2017 (00:31 IST)
नई दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के ग्राहकों को एटीएम से महीने में 5 बार से ज्यादा लेन-देन करने पर पैसे देने होंगे। यह नियम अक्टूबर महीने से लागू होगा।
 
वर्तमान में ग्राहकों को पीएनबी के एटीएम से महीने में कितने भी वित्तीय और गैर-वित्तीय लेनेदेन करने पर कोई शुल्क नहीं देना पड़ता है। हालांकि नया नियम लागू होने के बाद से यह सुविधा समाप्त हो जाएगी।
 
पंजाब नेशनल बैंक ने ग्राहकों को जारी नोटिस में कहा, 'पीएनबी एटीएम से पीएनबी ग्राहकों के लिए मुफ्त लेन-देन की संख्या और मुफ्त लेनदेन से अधिक लेनदेन पर शुल्क संशोधित किए गए हैं। 1 अक्टूबर 2017 से संशोधित शुल्क लागू होंगे।'
 
बैंक ने कहा कि बचत/चालू/ओवरड्राफ्ट खाता धारकों पर महीने में पांच बार से अधिक लेनदेन करने पर 10 रुपए प्रति लेनदेन के हिसाब से शुल्क लगेगा। भले ही पीएनबी कार्ड धारक केवल पीएनबी एटीएम पर ही लेनदेन करे।
 
इस प्रकार, ग्राहकों को मुफ्त सीमा से अधिक वित्तीय लेनदेन (एटीएम से पैसे निकालने) और गैर वित्तीय लेनदेन (मिनी स्टेटमेंट निकालने) करने पर शुल्क देना होगा। हालांकि बैंक ने कहा कि शेषराशि पूछताछ, निधि स्थानांतरण या ग्रीन पिन आवेदन जैसे गैर-वित्तीय लेनदेन के लिए कोई चार्ज नहीं देना होगा। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राम मंदिर चढ़ावा विवाद में FIR दर्ज, 8 नामजद आरोपी, SIT रिपोर्ट के बाद बड़ा एक्शन, चंपत राय का नाम नहीं

कैफे में रची गई साजिश, CCTV से खुली पोल, एक बॉलीवुड फिल्म की तर्ज पर हुआ केतन का मर्डर

Passport : क्या पासपोर्ट भी नागरिकता का सबूत नहीं? जानिए भारत में कौन-से दस्तावेज साबित करते हैं आपकी पहचान

LPG को लेकर आई बड़ी खुशखबरी, सरकार ने दी बड़ी राहत

50000 से कम में मिल रहा है यह शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर, सिंगल चार्ज में पूरे दिन का सफर

सभी देखें

नवीनतम

22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; जयपुर-कोलकाता में बाढ़ जैसे हालात

इंदौर में लॉ, इंजीनियरिंग स्‍टूडेंट और एमपी ऑनलाइन संचालक ने की आत्‍महत्‍या, लोन और डिप्रेशन बनी वजह

क्या धरती से टकराएगा विशालकाय उल्कापिंड? जानें कब सच हो सकती है यह भविष्यवाणी

कृषि मंत्री शिवराज चौहान और सीएम धामी ने 'पूर्व छात्र सम्मेलन' में की शिरकत, किया पौधरोपण

सड़क हादसे पर मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन की शोक संवेदनाएं

अगला लेख