RBI का प्लान, सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को करेगा जागरूक

Webdunia
गुरुवार, 29 अगस्त 2019 (21:34 IST)
मुंबई। रिजर्व बैंक जल्द ही बैंकिंग और अपनी कार्यप्रणाली के बारे में युवाओं को जागरूक करने के लिए फेसबुक और ट्विटर जैसे सोशल मीडिया मंचों का व्यापक तौर पर इस्तेमाल करेगा।
 
केंद्रीय बैंक ने 2017 में लोगों को बैंकिंग को लेकर जागरूक बनाने के लिए अभियान की शुरुआत की थी। रिजर्व बैंक इसके लिए मीडिया का इस्तेमाल करते रहा है और वित्त वर्ष 2018-19 में लोगों तक पहुंच बनाने के लिए उसने 241 करोड़ एसएमएस सहित विभिन्न प्रारूपों के संदेशों का सहारा लिया।
 
केंद्रीय बैंक ने समाज के सभी तबकों को जागरूक करने के लिए युवा आबादी को लक्ष्य करके यह कदम उठाया गया है। बड़े तबके तक संवाद के लिए लोकप्रिय सोशल मीडिया माध्यमों फेसबुक और ट्विटर का सहारा लिया जाएगा।
 
उल्लेखनीय है कि आरबीआई और गवर्नर अलग-अलग ट्विटर हैंडल के साथ इस माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट पर सक्रिय हैं। आरबीआई का संचार विभाग अपने क्षेत्रीय केंद्रों और मुंबई एवं दिल्ली में पत्रकारों के लिए मीडिया कार्यशालाओं का आयोजन भी करेगा।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप के निशाने पर क्यों है भारत? क्या मोदी-ट्रंप की दोस्ती का वक्त पूरा हो गया है?

डोनाल्ड ट्रंप को करना पड़ सकती है PM मोदी से बात, क्यों बोले अमेरिकी विशेषज्ञ

शशि थरूर ने फिर कही कांग्रेस को चुभने वाली बात, डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ को लेकर क्या बोले

देश में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण में कितनी होगी बारिश, IMD ने जताया यह अनुमान

मालेगांव ब्लास्ट केस में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के बरी होने पर रोई उमा भारती, कहा दिग्विजय ने रची भगवा आतंकवाद की झूठी थ्योरी

सभी देखें

नवीनतम

UP : मैनपुरी में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

निमिषा प्रिया की फांसी रद्द होने की खबरों का सच, विदेश मंत्रालय ने बताई हकीकत

पिछले 5 साल में सबसे ज्यादा हेलीकॉप्टर दुर्घटना किस राज्य में हुईं?

Share Bazaar में बड़ी गिरावट, Sensex 586 अंक लुढ़का, Nifty भी 203 अंक टूटा

राहुल गांधी के बयान पर भाजपा ने कसा तंज, कहा- पानी की तरह बहें, बम की तरह न फटें...

अगला लेख