घरेलू बाजार में बिके 25 लाख वाहन, 11% बढ़ी बिक्री

Webdunia
सोमवार, 9 अक्टूबर 2017 (20:25 IST)
नई दिल्ली। त्योहारी सीजन की शुरुआत का असर सितंबर महीने में वाहन बाजार पर भी देखने को मिला जिसकी मासिक घरेलू बिक्री 10 प्रतिशत बढ़कर लगभग 25 लाख (24,90,034) वाहन पर पहुंच गई। माह के दौरान यात्री वाहनों की बिक्री 11 प्रतिशत बढ़कर 3 लाख से अधिक रही। वाहन कंपनियों ने पिछले साल सितंबर महीने में दुपहिया वाहनों सहित कुल मिलाकर 22,63,620 वाहन बेचे थे। 
 
वाहन विनिर्माताओं के संगठन सियाम के सोमवार को जारी मासिक आंकड़ों में कहा गया है कि सितंबर महीने में वाहन कंपनियों ने कुल मिलाकर 27,25,761 वाहन बनाए, जो कि सालाना आधार पर 8.06 प्रतिशत अधिक हैं।
 
आलोच्य सितंबर महीने में यात्री वाहनों की बिक्री 11.32 प्रतिशत बढ़कर 3,09,955 वाहन रही। इस दौरान यात्री वाहनों में कारों की बिक्री 6.86 प्रतिशत बढ़कर 2,08,656 वाहन रही। यूटिलिटी वाहनों व वैन की बिक्री क्रमश: 26.21 प्रतिशत व 3.72 प्रतिशत बढ़ी।
 
वहीं वाणिज्यिक वाहनों में अगर यात्री वाहनों की बात की जाए तो सितंबर में इनकी बिक्री 27.07 प्रतिशत घटकर 2843 इकाई रही। इसी तरह हल्के वाणिज्यिक वाहन खंड में भी यात्री वाहनों की बिक्री सितंबर में घटी। जहां तक दुपहिया वाहन बिक्री का सवाल है तो​ सितंबर महीने में यह 9.05 प्रतिशत बढ़कर 20,41,024 इकाई रही।
 
आंकड़ों के अनुसार इस साल अप्रैल-सितंबर की अवधि में घरेलू बाजार में कुल वाहन बिक्री लगभग सवा करोड़ (1,27,51,143) इकाई रही, जो कि पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 9.40 प्रतिशत की बढ़ोतरी ​दिखाती है।
 
विशेषज्ञों का मानना है कि धनतेरस व दीपावली जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों के मद्देनजर वाहनों की घरेलू बिक्री में बढ़ोतरी का क्रम इस अक्टूबर माह में भी बने रहने की उम्मीद है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

ऑपरेशन सिंदूर पर PM मोदी के जवाब पर आया राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, जानिए क्या कहा

1962 के युद्ध के लिए नेहरू की तरह पणिक्कर भी चीन नीति पर बलि का बकरा बन गए : शिवशंकर मेनन

ऑपरेशन सिंदूर से लेकर सिंधु तक, संसद में PM मोदी के भाषण की बड़ी बातें

डिम्पल ने साधा केंद्र पर निशाना, पूछा कि किसी मंत्री ने संघर्षविराम की घोषणा क्यों नहीं की, ट्रंप से सूचना क्यों मिली?

Sushant Singh : सुशांत सिंह मौत मामले में रिया चक्रवर्ती को नोटिस जारी, क्लोजर‍ रिपोर्ट पर मांगा जवाब

अगला लेख