अर्थव्यवस्था की चिंता में सोने के भावों में गिरावट, चांदी चमकी

Webdunia
गुरुवार, 20 अगस्त 2020 (18:09 IST)
मुंबई। वैश्विक स्तर पर पीली धातु के दबाव में रहने से गुरुवार को घरेलू बाजारों में सोने-चांदी में एक प्रतिशत की गिरावट रही।
 
अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा अर्थव्यवस्था को लेकर चिंता जताने से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना दबाव में आ गया। सोना हाजिर एक डॉलर टूटकर 1937.70 डॉलर प्रति औंस के भाव बिका।

दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 27.5 डॉलर लुढ़ककर 1,942.80 डॉलर प्रति औंस बोला गया। सोने के विपरीत चांदी हाजिर 0.26 डॉलर चमककर 27.20 डॉलर प्रति औंस पर रही। बुधवार को दोनों कीमती धातुओं में बड़ी गिरावट देखी गई थी।
 
घरेलू स्तर पर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में सोना वायदा 559 रुपए यानी 1.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 52 हजार 063 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया। सोना मिनी 1.12 प्रतिशत फिसलकर 52 हजार 234 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा।

चांदी वायदा 624 रुपए यानी 0.92 प्रतिशत टूटकर 67,939 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव बिकी। चांदी मिनी 0.85 प्रतिशत लुढ़ककर 67,385 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।
 
अमेरिकी फेडरल रिजर्व की पिछली बैठक के ब्यूरो में अर्थव्यवस्था को लेकर चिंता जताई गई है। हालांकि उसने प्रतिभूतियों के ब्याज की सीमा तय करने से इंकार किया है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

अब बगैर हेलमेट इंदौर में नहीं मिलेगा पेट्रोल, अस्‍पताल, मेडिकल केस में रहेगी छूट

ऑस्ट्रेलिया निर्मित पहला रॉकेट उड़ान भरने के 14 सेकंड बाद ही दुर्घटनाग्रस्त

नड्डा ने याद दिलाए कांग्रेस राज के 10 साल, बताया आतंकी हमलों पर कैसा था सरकार का रिएक्शन?

क्यों आती है सुनामी? 21 साल पहले इससे गई थी 2,30,000 लोगों की जान

सुप्रीम कोर्ट ने न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा से तीखे सवाल कर कहा, आपका आचरण विश्वसनीय नहीं

अगला लेख