खुशखबर, रेलवे में 1 लाख से ज्यादा पदों पर होंगी भर्तियां, दिसंबर में होगी परीक्षा

Webdunia
शनिवार, 5 सितम्बर 2020 (21:29 IST)
नई दिल्ली। भारतीय रेलवे (Indian Railways) में करीब 1 लाख 40 हजार पदों पर भर्ती के लिए 15 दिसंबर से ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित परीक्षा शुरू हो जाएंगी।
 
रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) विनोद कुमार यादव ने आज यहां एक वर्चुअल संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नीट एवं अन्य परीक्षाओं के आयोजन के बाद तय हुआ है कि रेलवे के लिए पूर्व में घोषित 1 लाख 40 हजार 640 पदों के लिए भर्ती परीक्षा 15 दिसंबर से शुरू हो जाएगी।
 
उन्होंने कहा कि इन पदों के लिए 2 करोड़ 42 लाख आवेदन पत्र प्राप्त हुए थे। इन सभी आवेदन-पत्रों की जांच की प्रक्रिया पूरी हो गयी है। अब इन अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा के लिए तैयारी की जा रही है। परीक्षा की तारीखों की जल्द ही जानकारी दी जाएगी।
 
एक सवाल के जवाब में उन्होंने यह भी कहा कि सहायक लोको पायलट के लिए जिन लोगों का चयन हो चुका है, उन्हें निश्चित रूप से सेवा में लिया जाएगा। कोविड 19 महामारी के कारण उत्पन्न परिस्थियों की वजह से उनकी ज्वाइनिंग में देरी हुई है क्योंकि उन्हें मशीन और लोकोमोटिव पर प्रत्यक्ष प्रशिक्षण देने की जरूरत होती है। उन्हें चिंतित होने की जरूरत नहीं है। जिनका भी चयन हुआ है, वह अंतिम है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

NTA ने दावों का किया खंडन, NEET-UG पेपर लीक खबरों को बताया निराधार

Australian Visa के लिए अब मान्य हुआ TOEFL स्कोर, जानिए क्या है ये Test

कोचिंग नहीं जा सकेंगे 16 साल से कम के बच्चे, मध्‍य प्रदेश में जारी हुए आदेश

CBSE Board Result 2024 : जानिए कब आएगा सीबीएसई बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट

वीएफएक्स में बनाएं क्रिएटिव करियर

अगला लेख