Hanuman Chalisa

आप भी कर सकते हैं एप्पल में नौकरी, जानिए कैसे

Webdunia
गुरुवार, 18 जनवरी 2018 (16:56 IST)
अगर आप एप्पल में नौकरी करना चाहते हैं तो आपके लिए यह काम की खबर है। दुनिया की सबसे बड़ी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी एप्पल जल्द ही अमेरिका में अपना नया ऑफिस खोलने जा रही है। कंपनी का इरादा अमेरिका की घरेलू अर्थव्यवस्था में करोड़ों डॉलर्स का योगदान करते हुए इसे मजबूत बनाना है। एप्पल ने बुधवार को जारी किए गए एक बयान में खुलासा करते हुए बताया कि कंपनी किसी नई जगह पर एप्पल कैंपस खोलने की योजना बना रही है। 
 
 
शुरुआत में इस नए कैंपस के जरिए ग्राहकों को तकनीकी सहायता मुहैया करवाई जाएगी। इस नए कैंपस के बनने से करीब 20,000 नौकरियां भी पैदा होंगी। एप्पल का यह नया कैंपस कहां खोला जाएगा इसका खुलासा इस साल के अंत तक कर दिया जाएगा। ज्ञात हो कि फिलहाल एप्पल के दो कैंपस अमेरिका में स्थित हैं। 
 
 
इसका मुख्यालय कैलिफ़ोर्निया स्थित कैंपस में है, इसके अलावा ऑस्टिन, टेक्सास में एप्पल का दूसरा कैंपस भी मौजूद है। हाल ही में एप्पल ने अपने कैलिफ़ोर्निया स्थित कैंपस के नवीनीकरण में करीब 5 बिलियन डॉलर्स खर्च किए हैं।  एप्पल ने यह भी कहा कि आने वाले 5 सालों में यह कंपनी देश की अर्थव्यवस्था में करीब 350 बिलियन डॉलर्स का योगदान करना चाहती है। साथ ही एप्पल ने अपने कर्मचारियों को 2,500 डॉलर्स का बोनस देने की घोषणा भी की है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump : चीन पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग ने एयरपोर्ट पर नहीं किया स्वागत, महंगाई और तेल संकट के बीच बदले अमेरिका के सुर

OpenAI के सैकड़ों कर्मचारी बने करोड़पति, AI बूम से शेयर बेचकर हुई अरबों की कमाई

कैसे हुई प्रतीक यादव की मौत? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चौंकाया, खून के थक्के जमे, शरीर पर चोट के भी निशाना

फ्लोर टेस्ट पास करते ही CM विजय पलटा अपना ही फैसला, ज्योतिषी को OSD के पद से हटाया

नेपाल, बांग्लादेश की तरह भारत का Gen-Z भी सड़क पर उतरे, NEET पेपर लीक पर अरविन्द केजरीवाल

सभी देखें

नवीनतम

CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, 85.20% स्‍टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट

छत्तीसगढ़ बोर्ड ने जारी किया 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, जानिए कितने फीसदी विद्यार्थी हुए उत्‍तीर्ण?

इंजीनियरिंग के लिए यदि जेईई की परीक्षा नहीं देंगे तो क्या होगा?

MP Board Result 2026 : 10वीं-12वीं के नतीजे 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे, ऐसे करें चेक

अगला लेख