Hanuman Chalisa

एलआईसी में निकली वेकेंसियां, वेतन 60 हजार, ऐसे करें आवेदन

Webdunia
नौकरी की खोज कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) में एसोसिएट, असिस्टेंट और असिस्टेंट मैनेजर के पदों के लिए वेकेंसियां निकाली गई हैं। कैसे करें इन पदों पर आवेदन। जानिए प्रक्रिया-

कुल पद- 300 पद। इनमें असिस्टेंट के लिए 150 पद, एसोसिएट के लिए 50 और असिस्टेंट मैनेजर के लिए 100 पद हैं।

वेतन- इन पदों के लिए वेतन 13,980 रुपए से 61,670 रुपए के बीच रहेगा।

शैक्षणिक योग्यता- इन पदों के लिए ग्रेजुएट से लेकर एमबीए पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। असिस्टेंट मैनेजर के पदों के लिए उम्मीदवार का 60 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेजुएट और एमबीए होना आवश्यक है। असिस्टेंट पद के लिए उम्मीदवार का 55 प्रतिशत अंकों का होना जरूरी है। एसोसिएट के लिए उम्मीदवार का 60 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेजुएट और सीए इंटर होना आवश्यक है।

आवेदन की अंतिम तिथि- 6 सितंबर तक इन पदों पर आवेदन किया जा सकता है।

आवश्यक आयु सीमा- इन पदों पर आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 28 साल होनी चाहिए।

ऐसे कर सकते हैं आवेदन- एलआईसी की आधिकारिक वेबसाइट lichousing.com पर जाएं। करियर के ऑप्शन पर क्लिक करें। RECRUITMENT OF ASSISTANTS, ASSOCIATES and ASSISTANT MANAGERS के लिंक पर क्लिक करें। To Apply Online Click Here पर क्लिक कर अपनी डिटेल्स भर दें। इसके बाद सब्मिट ऑप्शन पर क्लिक करें। इन पदों के लिए चयन परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, 85.20% स्‍टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट

छत्तीसगढ़ बोर्ड ने जारी किया 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, जानिए कितने फीसदी विद्यार्थी हुए उत्‍तीर्ण?

इंजीनियरिंग के लिए यदि जेईई की परीक्षा नहीं देंगे तो क्या होगा?

MP Board Result 2026 : 10वीं-12वीं के नतीजे 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे, ऐसे करें चेक

अगला लेख