BCCI में नौकरी दिलाने के नाम पर 10 लोगों को ठगा, फरार आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

Webdunia
गुरुवार, 20 जनवरी 2022 (15:23 IST)
ठाणे। महाराष्ट्र में नवी मुंबई पुलिस ने भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) में नौकरी दिलाने के नाम पर 10 लोगों से 5.50 लाख रुपए की ठगी करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि मुंबई का रहने वाला आरोपी मनीष पेंटर फरार है और पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है।

ALSO READ: ICC की टीम से भारतीय खिलाड़ी गायब, टीम इंडिया की बादशाहत खत्म
 
पुलिस उपायुक्त (अपराध) सुरेश मेंगडे ने कहा कि एक पीड़ित की शिकायत पर भारतीय दंड संहिता धारा 406 और 420 के तहत नवी मुंबई के रबाले थाने में मामला दर्ज किया गया है।

ALSO READ: अय्यर से क्यों नहीं करवाई पहले वनडे में गेंदबाजी, धवन ने खोला राज...
 
उन्होंने कहा कि 2017 से 2021 के बीच आरोपी ने हर पीड़ित से 50,000 रुपए लिए और उन्हें बीसीसीआई के ग्राउंड स्टाफ और रखरखाव विभाग में नौकरी दिलाने का वादा किया लेकिन वह उन्हें वादे के मुताबिक नौकरी नहीं दिला सका। हालांकि उन्होंने उन्हें फर्जी नियुक्ति पत्र दिए थे। जब पीड़ितों को नौकरी नहीं मिली तो उन्होंने उससे पैसे वापस मांगे, मगर उसने राशि वापस करने से इंकार कर दिया। अधिकारी ने कहा कि पीड़ितों को एहसास हुआ कि उनके साथ धोखा हुआ है जिसके बाद एक पीड़ित ने 14 जनवरी को शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि मामला अपराध शाखा को स्थानांतरित किया गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Mumbai Indians : 5 बार की चैंपियन मुंबई 5 मैच जीतने के लिए तरसी, जानिए 5 कारण

PCB चीफ का बड़ा ऐलान, विश्वकप जीते तो हर पाकिस्तानी खिलाड़ी खेलेगा करोड़ों से

BCCI Press Conference : विराट कोहली के स्ट्राइक रेट के बारे में चिंता करने वाले लोगों को चयनकर्ता ने दिया करारा जवाब

MS Dhoni ने CSK के इस खिलाड़ी के लिए निभाया है एक पिता का रोल

हार्दिक पंड्या के T20 World Cup में उपकप्तान होने से खुश नहीं है इरफान पठान

गुजरात के खिलाफ बारिश से मैच धुला तो प्लेऑफ में पहुंची हैदराबाद

हैदराबाद और गुजरात मैच हुआ रद्द, दिल्ली, लखनऊ प्लेऑफ से हुए बाहर

जीत के साथ IPL 2024 से विदा लेना चाहेंगे मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाइंट्स

गेंद और बल्ले के साथ सैम बहादुर निभा रहे हैं पंजाब की कप्तानी भी

T20I World Cup में कर्नाटक का डेयरी कंपनी नंदिनी बनी स्कॉटलैंड टीम की स्पॉंसर

अगला लेख