Festival Posters

क्रिकेट में 'नया युवराज'! शर्मा जी के लड़के पर दिग्गजों का भरोसा

WD Sports Desk
सोमवार, 22 सितम्बर 2025 (15:30 IST)
पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा की शानदार पारी ने पूर्व दिग्गज खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन और केविन पीटरसन को आश्चर्यचकित कर दिया। भारतीय ऑफ स्पिनर ने तो यहां तक ​​कह दिया है कि यह युवा खिलाड़ी ‘भारत के लिए सीमित ओवरों के क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक’ बन जाएगा। अभिषेक की 39 गेंद पर 74 रन की ताबड़तोड़ पारी से भारत ने रविवार को एशिया कप के सुपर चार चरण के मुकाबले में पाकिस्तान को आसानी से छह विकेट से मात दी। अभिषेक ने इस पारी में धैर्य और आक्रमण का शानदार मिश्रण दिखाते हुए कमाल के शॉट लगाये।
 
अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘‘मैं आपको बताना चाहता हूं कि यह अभिषेक शर्मा का आगमन नहीं है। यह तो बस शुरुआत है। उसने अभी-अभी शुरू किया है और उसका भविष्य बहुत लंबा है। वह क्रिकेट की दुनिया में तहलका मचाने जा रहा है।’’
 
अश्विन ने 23 साल के अभिषेक की तारीफ करते हुए कहा कि वह अपने गुरु युवराज सिंह की विरासत को आगे बढ़ाएंगे।

<

This is how Abhishek Sharma got trained by Yuvaraj Singhpic.twitter.com/veJMw3uyFy

— Farrago Abdullah Parody (@abdullah_0mar) September 21, 2025 >
उन्होंने कहा, ‘‘यह बात लिख लीजिए। उनमें बहुत क्षमता है। जिस तरह से युवराज सिंह सीमित ओवरों में भारत के लिए सबसे शानदार खिलाड़ियों में से एक रहे हैं अभिषेक के पास भी सीमित ओवरों के प्रारूप में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बनने की क्षमता है। वह उस स्तर तक आसानी से पहुंच सकते हैं। मुझे लगता है कि वह युवराज की विरासत को आगे बढ़ाएंगे। वह एक अद्भुत प्रतिभा हैं।’’
 
अभिषेक की पारी में छह चौके और पांच छक्के शामिल थे, लेकिन अश्विन के लिए उनके शॉट लगाने की कलात्मकता सबसे अलग थी। इस खब्बू बल्लेबाज ने पारी के आठवें ओवर में सईम अयूब के खिलाफ महान महेंद्र सिंह धोनी के अंदाज में ‘हेलीकॉप्टर शॉट’ जैसे स्ट्रोक के साथ चौका जड़ा।

ALSO READ: साहिबजादा फरहान की बल्ले से बंदूक के जश्न से भारतीय फैंस में गुस्सा, बोर्ड को भी ना बख्शा

<

 HISTORY BY ABHISHEK SHARMA 

- Abhishek becomes the first Indian to hit a six in the first ball twice in T20I.  pic.twitter.com/fIJPI75WcZ

— Johns. (@CricCrazyJohns) September 21, 2025 >
अश्विन ने कहा, ‘‘अभिषेक शर्मा ने धोनी की तरह हेलीकॉप्टर कवर ड्राइव मारा। हर कोई उनके पांच छक्कों की बात करेगा, लेकिन मैं इस कवर ड्राइव के बारे में बात करना चाहता हूं, क्योंकि यह काफी दिलकश शॉट था।’’
 
अभिषेक ने अपने बचपन के दोस्त शुभमन गिल के साथ 105 रन की साझेदारी कर भारत की जीत की नींव रखी। वह टूर्नामेंट के मौजूदा सत्र में सबसे ज्यादा (173) रन बनाने वाले बल्लेबाज है।
 
ALSO READ: इसे प्रतिद्वंद्विता कहना बंद करें, मुकाबला ही नहीं है : भारत-पाक मैचों पर बोले सूर्यकुमार [VIDEO]

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Ro-Ko को वनडे विश्वकप 27 तक रोकने के पक्ष में नहीं BCCI , अब क्या होगा

आंकड़ों के लिहाज से दोनों टीमों के लिए ऐतिहासिक रही INDvsENG सीरीज (Video)

घर गिरवी रखकर एवरेस्ट पर चढ़ा, अफसरों की 'अनदेखी' से शीर्ष खेल पुरस्कार से चूका पर्वतारोही पाटीदार

Bazball भारत और ऑस्ट्रेलिया के सामने सीरीज जिताने में अक्षम, मक्कलम ने माना

रोहित कोहली खेलेंगे शुभमन की कप्तानी में? या लेंगे संन्यास, है बहुत से सवाल

अगला लेख