Hanuman Chalisa

दिल की बीमारी से जूझ रहा ऑस्ट्रेलिया का 7 साल का सहकप्तान आर्ची शिलर, विराट कोहली को करना चाहता है बोल्ड

Webdunia
बुधवार, 26 दिसंबर 2018 (15:03 IST)
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबोर्न में 26 दिसंबर से शुरू हुए तीसरे बॉक्सिंग डे टेस्ट में एक और खास बात रही, वह यह कि टॉस के लिए मैदान में 3 कप्तान थे। पहले थे भारतीय कप्तान विराट कोहली रहे, जबकि दूसरे ऑस्ट्रेलिया की ओर से टिम पेन और तीसरे सह-कप्तान आर्ची शिलर।
 
7 साल के लेग स्पिनर शिलर को मेलबोर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की 14 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। आर्ची 3 महीने की उम्र से ही दिल की बीमारी से पीड़ित है और इस गंभीर बीमारी में वो 13 सर्जरी करवा चुका है। आर्ची 'मेक-ए-विश ऑस्ट्रेलिया फाउंडेशन' के आग्रह के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल किया गया है।  
आर्ची क्रिकेट फैन हैं और ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करने का सपना देखते थे। आर्ची की ख्वाहिश टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को बोल्ड करने की है। 
 
इसी माह एडिलेड ओवल में शिलर को टीम के साथ अभ्यास करने का भी मौका दिया गया था। शिलर बीमारी के कारण स्कूल नहीं जा पाता था जिससे उनके दोस्त नहीं बन सके, लेकिन ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करना उनका बचपन का सपना था।
 
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पेन के मुताबिक टीम प्रबंधन ने शिलर का सपना पूरा करने के लिए यह कदम उठाया है। शिलर से जब उसके पिता ने उससे पूछा था कि वह क्या करना चाहता है? तो उसने ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करने की इच्छा जताई थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख