Hanuman Chalisa

स्मिथ ने कहा- लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं करने से हमें नुकसान

Webdunia
सोमवार, 2 अक्टूबर 2017 (14:09 IST)
नागपुर। भारत के हाथों पांच मैचों की श्रृंखला में 4-1 से हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने वनडे क्रिकेट में टीम के खराब प्रदर्शन के लिए निरंतरता के अभाव को दोषी ठहराया है।
 
स्मिथ ने कहा, 'मुझे लगता है कि निरंतरता का अभाव हम पर भारी पड़ रहा है।’ ऑस्ट्रेलियाई टीम श्रृंखला में एक ही मैच जीत सकी और यह जीत भी विदेशी सरजमीं पर लगातार 11 हार के बाद मिली। स्मिथ ने कहा कि वे बेहतर टीम से हारे।
 
उन्होंने कहा, ‘हमने इस श्रृंखला में टुकड़ों में अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन हमारे विकेट लगातार गिरते रहे जो ठीक नहीं है। शीर्ष चार खिलाड़ियों को अच्छा प्रदर्शन करना चाहिए था।’ उन्होंने कहा, ‘हमने कुछ मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया खासकर बेंगलूर में पिछले मैच में लेकिन हम लगातार अच्छा नहीं खेल पाए।’
 
आखिरी मैच के बारे में स्मिथ ने कहा कि वे भारतीय स्पिनरों को बखूबी नहीं खेल पाए चूंकि भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अच्छी फील्ड लगाई थी और उनके खिलाड़ी हालात के अनुरूप ढल नहीं सके।
 
उन्होंने कहा, ‘हमने दूसरे मैच के बाद इस पर बात की थी। हम स्पिनरों को अच्छे से नहीं खेल पा रहे थे। विराट कोहली ने अच्छी फील्ड लगाई और हमें खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। मुझे नहीं लगता कि हम हालात के अनुरूप खुद को ढाल सके।’ (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख