Hanuman Chalisa

विवाद के बाद मुफ्त पास की संख्या में बढ़ोतरी कर सकता है बीसीसीआई

Webdunia
शुक्रवार, 5 अक्टूबर 2018 (21:59 IST)
नई दिल्ली। मानार्थ टिकटों को लेकर कई राज्य इकाइयों की तरफ से चिंता जताए जाने के बाद बीसीसीआई अपने मान्यता प्राप्त संघों को शांत करने के लिए मुफ्त पास की संख्या में बढ़ोतरी कर सकता है। प्रशासकों की समिति (सीओए) की यहां शनिवार को बैठक होगी जिसमें इसका समाधान निकाला जा सकता है। यह पता चला है कि इसका एक जैसा समाधान नहीं निकल सकता है, क्योंकि ईडन गार्डन्स, चेपक व वानखेड़े स्टेडियम प्रत्येक की क्षमता भिन्न-भिन्न है।
 
 
बीसीसीआई के एक शीर्ष अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर कहा कि प्रशासकों की समिति की शनिवार को राजधानी में बैठक होगी। इसका एजेंडा मानार्थ पास के मसले को सुलझाना है। उच्चतम न्यायालय ने जिस नए संविधान को मंजूरी दी है उसके अनुसार 90 प्रतिशत टिकट आम जनता के लिए रखे जाने चाहिए। लेकिन इसको लेकर गंभीर व्यावहारिक मसला पैदा हो गया है और हमें तुरंत इसका समाधान ढूंढना होगा।
 
भारत और विंडीज के बीच 24 अक्टूबर को होने वाले दूसरे वनडे की मेजबानी इंदौर के बजाय विशाखापट्टनम को सौंपी गई, क्योंकि मध्यप्रदेश क्रिकेट संघ ने केवल 5 प्रतिशत पास मिलने पर मेजबानी करने में असमर्थता जताई थी। तमिलनाडु क्रिकेट संघ ने भी मेजबानी से हटने की धमकी दी है। बंगाल क्रिकेट संघ भी नाखुश है, क्योंकि पहले उसे 40 प्रतिशत टिकट मिलते थे। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख