World Cup में इंग्लैंड को जिताने वाले बेन स्टोक्स बने पीसीए के 'वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी'

Webdunia
गुरुवार, 3 अक्टूबर 2019 (12:22 IST)
लंदन। इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को पेशेवर क्रिकेटरों के संघ (पीसीए) के पुरस्कारों में 'वर्ष का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी' चुना गया। स्टोक्स ने इंग्लैंड की 50 ओवर विश्व कप खिताबी जीत में अहम भूमिका अदा की थी जिसमें वे जुलाई में न्यूजीलैंड के खिलाफ नाटकीय फाइनल में 'मैन ऑफ द मैच' रहे थे।
ALSO READ: श्रीलंका के खिलाफ तूफानी शतक जड़ ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हीली ने T-20 में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
28 साल के खिलाड़ी ने फिर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे एशेज टेस्ट में 135 रनों की नाबाद पारी से अपनी टीम को जीत दिलाई थी। डरहम के स्ट्रोक्स ने बुधवार को सिमोन हार्मर, रेयान हिगिन्स और डॉम सिबले को पछाड़कर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार हासिल किया।
 
स्टोक्स ने कहा कि इसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। मैं खुश हूं कि खिलाड़ी सोचते हैं कि मैं इस साल के प्रदर्शन के आधार पर पीसीए का वर्ष का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार जीतने लायक हूं। समरसेट के टॉम बैंटन को पीसीए का वर्ष का सर्वश्रेष्ठ युवा खिलाड़ी जबकि इंग्लैंड की गेंदबाज सोफी एक्सेलस्टोन को वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी चुना गया।
 
अन्य विजेताओं में क्रिस वोक्स को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ वनडे खिलाड़ी और स्टुअर्ट ब्रॉड को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ टेस्ट खिलाड़ी चुना गया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख