Hanuman Chalisa

मैच प्रिव्यू: बॉक्सिंग डे टेस्ट में कमिंस करेंगे कप्तानी, इंग्लैंड कर सकता है 4 बदलाव

Webdunia
शनिवार, 25 दिसंबर 2021 (12:30 IST)
मेलबर्न: ऑस्ट्रेलिया रविवार से शुरू होने वाले तीसरे एशेज टेस्ट मैच में तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड को टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण का मौका देगा जबकि इंग्लैंड ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर होने वाले मैच के लिये अपनी टीम में चार बदलाव किये हैं।

बोलैंड को इस सप्ताह के शुरू में टीम में लिया गया था तथा तेज गेंदबाज झाय रिचर्डसन और माइकल नेसर के मांसपेशियों में खिंचाव के कारण बाहर होने से उन्हें मौका मिल रहा है।

जोश हेजलवुड चोटिल होने के कारण पहले ही बाहर हैं, जिसका मतलब है कि कप्तान पैट कमिन्स और बोलैंड ऑस्ट्रेलियाई एकादश में शामिल दो नये खिलाड़ी हैं।

ऑस्ट्रेलिया अभी पांच मैचों की श्रृंखला में 2-0 से आगे चल रहा है और एमसीजी में जीत से वह एशेज अपने नाम कर देगा। ऑस्ट्रेलिया ने इसके लिये कमर कस ली है जबकि इंग्लैंड वापसी करने के लिये बेताब है।

इंग्लैंड ने इसके साथ ही पुष्टि की है कि बेयरस्टो के टीम में शामिल होने पर भी जोस बटलर विकेटकीपर की जिम्मेदारी निभाएंगे।बटलर को विश्वास है कि उनकी टीम बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच से श्रृंखला में वापसी करने में सफल रहेगी।

बटलर ने कहा, ‘‘हम यहां निश्चित तौर पर केवल मैच में भाग लेने और 70,000 दर्शकों को आस्ट्रेलिया की एक और जीत का जश्न मनाने का मौका देने के लिये नहीं आये हैं।’’उन्होंने कहा, ‘‘हमें वापसी करनी होगी। हम श्रृंखला जीतना चाहते हैं। हम यह टेस्ट मैच जीतना चाहते हैं।’’(एपी)

टीम इस प्रकार हैं :

ऑस्ट्रेलिया : डेविड वार्नर, मार्कस हैरिस, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी, पैट कमिन्स (कप्तान), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, स्कॉट बोलैंड।

इंग्लैंड: जो रूट (कप्तान), हसीब हमीद, जाक क्रॉली, डाविड मलान, बेन स्टोक्स, जोनाथन बेयरस्टो, जोस बटलर, मार्क वुड, ओली रॉबिन्सन, जैक लीच, जेम्स एंडरसन।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख