भारतीय पुरुष हॉकी टीम पर COVID का साया, कोच ग्राहम रीड सहित यह खिलाड़ी हुए संक्रमित

Webdunia
गुरुवार, 30 जून 2022 (14:50 IST)
बेंगलुरू: राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम के तैयारी शिविर पर बृहस्पतिवार को कोविड-19 का प्रकोप दिखा जब स्ट्राइकर गुरजंत सिंह और मुख्य कोच ग्राहम रीड सहित पांच खिलाड़ी वायरस के लिए पॉजिटिव पाए गए।

बुधवार सुबह आरटी-पीसीआर परीक्षण किया गया था। संक्रमित लोगों में हल्के लक्षण नजर आ रहे हैं और उन्हें यहां पृथकवास पर रखा गया है।

हॉकी इंडिया ने बिना किसी का नाम लिए मीडिया विज्ञप्ति में कहा, ‘‘राष्ट्रमंडल खेल 2022 की तैयारी कर रही भारतीय पुरुष हॉकी टीम के दो खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ के तीन सदस्य कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। ’’
टीम के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया, ‘‘गुरजंत और ग्राहम रीड संक्रमित हो गए हैं। टीम का वीडियो विश्लेषक अशोक कुमार चिन्नास्वामी भी पॉजिटिव पाया गया है।’’

गुरजंत के अलावा पॉजिटिव पाए गए खिलाड़ी आशीष कुमार टोप्नो हैं।यहां भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के परिसर में चल रहे शिविर में 31 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं जिसमें पीआर श्रीजेश, मनप्रीत सिंह, पवन, ललित कुमार उपाध्याय, हरमनप्रीत सिंह, वरूण कुमार और अमित रोहिदास शामिल हैं।

खिलाड़ी एफआईएच हॉकी प्रो लीग में बेल्जियम और नीदरलैंड के खिलाफ खेलने के बाद शिविर में पहुंचे हैं।शिविर 23 जुलाई को संपन्न होगा जिसके बाद टीम बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों के लिए रवाना होगी।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना वायरस के 18,819 नए मामले सामने आए हैं। देश के अब सक्रिय मामलों की संख्या एक लाख चार हजार 555 है। देश में 39 नई मौतों के साथ संक्रमण से मरने वाले लोगों की कुल संख्या पांच लाख 25 हजार 116 हो गई है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Mumbai Indians : 5 बार की चैंपियन मुंबई 5 मैच जीतने के लिए तरसी, जानिए 5 कारण

PCB चीफ का बड़ा ऐलान, विश्वकप जीते तो हर पाकिस्तानी खिलाड़ी खेलेगा करोड़ों से

BCCI Press Conference : विराट कोहली के स्ट्राइक रेट के बारे में चिंता करने वाले लोगों को चयनकर्ता ने दिया करारा जवाब

MS Dhoni ने CSK के इस खिलाड़ी के लिए निभाया है एक पिता का रोल

हार्दिक पंड्या के T20 World Cup में उपकप्तान होने से खुश नहीं है इरफान पठान

गुजरात के खिलाफ बारिश से मैच धुला तो प्लेऑफ में पहुंची हैदराबाद

हैदराबाद और गुजरात मैच हुआ रद्द, दिल्ली, लखनऊ प्लेऑफ से हुए बाहर

जीत के साथ IPL 2024 से विदा लेना चाहेंगे मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाइंट्स

गेंद और बल्ले के साथ सैम बहादुर निभा रहे हैं पंजाब की कप्तानी भी

T20I World Cup में कर्नाटक का डेयरी कंपनी नंदिनी बनी स्कॉटलैंड टीम की स्पॉंसर

अगला लेख