Hanuman Chalisa

द. अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन फिर से BBL में कहर बरपाने को बेताब

Webdunia
बुधवार, 9 अक्टूबर 2019 (00:58 IST)
मेलबर्न। दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन एक बार फिर से अपना कहर बरपाने के लिए बेताब हैं। स्टेन ने मंगलवार को 'बिग बैश लीग' के आगामी सत्र के लिए मेलबर्न स्टार्स से करार किया।
 
स्टेन ने पिछले महीने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया था। वह अब भी दक्षिण अफ्रीका के सीमित ओवर क्रिकेट का हिस्सा हैं। चयनकर्ताओं ने चिकित्सीय कारणों से उन्हें भारत के दौरे पर गई टीम में शामिल नहीं किया था।
 
डेल स्टेन ऑस्ट्रेलियाई टी20 लीग में अपने पदार्पण सत्र में 6 मैच खेलेंगे। स्टेन ने ईएसपीएन क्रिकइंफो से कहा, यह ऐसी चीज है, जो मैं कुछ समय से करना चाहता था। दक्षिण अफ्रीका के लिये खेलते हुए मैं ऐसा नहीं कर पा रहा था। लेकिन टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद मेरे लिये कुछ समय निकल गया।
 
इस तरह वह बीबीएल में खेलने वाले दक्षिण अफ्रीका के अन्य खिलाड़ी एबी डिविलियर्स और क्रिस मौरिस से जुड़ गए हैं। डिविलियर्स ब्रिसबेन हीट जबकि मौरिस सिडनी थंडर के लिए खेलेंगे।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख