लार्ड्स के ऐतिहासिक मैदान में टूटा सौरव गांगुली का 25 साल पुराना यह रिकॉर्ड!

Webdunia
गुरुवार, 3 जून 2021 (16:36 IST)
लंदन:न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेवोन कॉनवे ने लार्ड्स में अपने पदार्पण टेस्ट मैच में सर्वाधिक स्कोर बनाने का पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली का 25 साल पुराना रिकार्ड तोड़ दिया।
 
गांगुली की तरह बायें हाथ के बल्लेबाज कॉनवे इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के शुरुआती दिन के बाद 136 रन पर खेल रहे थे। इस बीच उन्होंने गांगुली के 131 रन के रिकार्ड को पीछे छोड़ा।
 
दक्षिण अफ्रीका में जन्में 29 वर्षीय कॉनवे इस ऐतिहासिक स्थल पर अपने पदार्पण मैच में शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बन गये हैं।
<

Day one as a Test cricketer could not have gone any better for @BLACKCAPS star Devon Conway.

What does day two have in store?#ENGvNZ pic.twitter.com/0pVKBljR4O

— ICC (@ICC) June 3, 2021 >
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के वर्तमान अध्यक्ष गांगुली ने 1996 में लार्ड्स में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था और 131 रन की पारी खेली थी। दिलचस्प बात यह है कि गांगुली और कॉनवे दोनों का जन्मदिन आठ जुलाई हैं हालांकि दोनों की उम्र में 20 साल का अंतर है।
 
इस शतक से कॉनवे लार्ड्स पर टेस्ट पदार्पण पर शतक बनाने वाले ​तीसरे विदेशी खिलाड़ी बन गये हैं। ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज हैरी ग्राहम ने 1893 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट पदार्पण पर यहां 107 रन बनाये थे।कॉनवे ने तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन पर छक्का जड़कर अपना शतक शानदार तरीके से पूरा किया था।(भाषा)
Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया