करुणारत्ने ने श्रीलंका को संकट से निकाला

Webdunia
गुरुवार, 28 सितम्बर 2017 (23:37 IST)
अबुधाबी। सलामी बल्लेबाज दिमुथ करुणारत्ने शतक से सिर्फ सात रन से चूक गए लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन आज उन्होंने श्रीलंका को संकट से निकाला।
 
करुणारत्ने 93 रन बनाकर रन आउट हो गए लेकिन उन्होंने टीम को तीन विकेट पर 61 रन से चार विकेट पर 227 रन तक पहुंचाया। इससे पहले शेख जाएद स्टेडियम की पिच पर श्रीलंका ने टास जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया था।
 
करुणारत्ने ने कप्तान दिनेश चांदीमल के साथ 100 रन की कीमती साझेदारी की। पहले दिन का खेल समाप्त होने पर चांदीमल 60 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि निरोशन डिकवेला ने 42 रन बना लिए थे। दोनों ने पांचवें विकेट की नाबाद साझेदारी में 66 रन जोड़े।
 
चांदीमल को यासिर शाह की गेंद पर पगबाधा आउट दिया था, लेकिन अंपायर ने यह फैसला बदल दिया। उन्होंने अपनी पारी में छह चौके लगाए, जबकि डिकवेला ने पांच चौके और एक छक्का लगाया।
 
शाह ने 59 रन देकर दो विकेट लिए जबकि हसन अली को एक विकेट मिला। श्रीलंका ने आखिरी दो सत्र में वापसी की जब करुणारत्ने करीब पौने पांच घंटे क्रीज पर डटे रहे। वे तेजी से एक रन चुराने के प्रयास में चांदीमल के साथ गलतफहमी का शिकार हो गए। शाह ने सुबह लाहिरू तिरिमन्ने के रूप में अपना 150वां टेस्ट विकेट लिया। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख