Hanuman Chalisa

दिनेश कार्तिक ने जिस तरह वापसी की, वह अविश्वसनीय है : मोरे

Webdunia
शुक्रवार, 13 अप्रैल 2018 (11:24 IST)
मुंबई। भारत के पूर्व विकेटकीपर किरण मोरे का मानना है कि श्रीलंका के खिलाफ्र पिछले महीने त्रिकोणीय श्रृंखला में आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर भारत को जीत दिलाने वाले दिनेश कार्तिक ने जिस तरह वापसी की है, वह अविश्वसनीय है।
 
कार्तिक ने टी-20 त्रिकोणीय श्रृंखला के फाइनल में आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर भारत को बांग्लादेश पर जीत दिलाई थी। वे फिलहाल आईपीएल में कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान हैं।
 
मोरे ने कहा कि कार्तिक ने शानदार वापसी की है। मैं थोड़ा नाखुश था जब उसने विकेटकीपिंग छोड़कर बतौर बल्लेबाज खेलना शुरू किया। उन्होंने कहा कि मैंने उससे कई बार पूछा कि क्या हो रहा है? फिर महेंद्र सिंह धोनी के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद उसने बतौर विकेटकीपर वापसी की।
 
मोरे महान हरफनमौला वीनू मांकड़ के जन्मदिन पर क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया में लीजैंड्स क्लब की बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि धोनी जिस समय सभी प्रारूपों में खेल रहे थे, उस समय उसने विकेटकीपिंग छोड़ दी थी। विकेटकीपर का जीवन आसान नहीं होता लेकिन उसने जिस तरह से वापसी की, वह अविश्वसनीय है। उसने काफी इंतजार किया। उसके पास प्रतिभा की कमी नहीं थी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख