Hanuman Chalisa

मैक्सवेल, वेड ऑस्ट्रेलिया की वन-डे टीम से बाहर

Webdunia
बुधवार, 3 जनवरी 2018 (12:39 IST)
सिडनी। इंग्लैंड के खिलाफ इस महीने होने वाले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए ग्लेन मैक्सवेल और मैथ्यू वेड को ऑस्ट्रेलिया की टीम से बाहर कर दिया गया। मुख्य चयनकर्ता ट्रेवर होन्स ने बताया कि एकदिवसीय विशेषज्ञ मैक्सवेल को प्रदर्शन में निरंतरता नहीं होने संबंधी चिंताओं के कारण जगह नहीं मिली जबकि एशेज टेस्ट श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन करने वाले टिम पेन विकेटकीपर वेड की जगह लेंगे।


चयनकर्ताओं ने मिशेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और पैट कमिंस की तेज गेंदबाजी तिकड़ी के अलावा टी-20 विशेषज्ञ बल्लेबाज क्रिस लिन को भी 14 जनवरी से शुरू हो रही पांच मैचों की श्रृंखला के लिए टीम में जगह दी है। 
 
ऑस्ट्रेलियाई टीम इस प्रकार है : स्टीव स्मिथ (कप्तान), डेविड वॉर्नर, पैट्रिक कमिंस, आरोन फिंच, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, क्रिस लिन, मिशेल मार्श, टिम पेन, झाये रिचर्डसन, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, एंड्रयू टाय और एडम जंपा। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख